फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद आहूजा नहीं, इस शख्स ने बनवाया सोनम के नाम का टैटू, सामने आया सबूत

Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sonam Kapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की परियों सी प्रेम कहानी और आलीशान शादी के चर्चे अभी तक हो रहे हैं। वैसे तो हनीमून पर जाने की जगह एक्ट्रेस अपने सांवरिया को अकेला छोड़ कांस चली गई हैं। मगर मुंबई में एक शख्स ऐसा है जो पति आनंद आहूजा से भी ज्यादा उन्हें मिस कर रहा है। यहां तक कि उस शख्स ने एक्ट्रेस के नाम का टैटू तक बनवा लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Harshvardhan Kapoor
इससे पहले कि आप यह सोचें कि सोनम कपूर के किसी साइको फैन ने ऐसी हरकत की है, तो आपकी तसल्ली के लिए बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, सोनम कपूर के भाई और बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने एक्ट्रेस के नाम का टैटू बनवाया है। सिर्फ सोनम कपूर ही नहीं, हर्षवर्धन कपूर ने दूसरी बहन रिया कपूर का नाम भी अपनी पीठ पर गोदवाया है। दोनों बहनों के लिए हर्षवर्धन कपूर का यह प्यार देख किसी का भी दिल भर आएगा।
विज्ञापन

3 of 4
sonam kapoor wedding
बहन की शादी से फुर्सत मिलते ही हर्षवर्धन कपूर अपनी अगली फिल्म भावेशजोशी सुपरहीरो के प्रमोशन में जुट गए हैं। उनकी फिल्म 25 जून को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' से होगा
विज्ञापन

4 of 4
veere di wedding
वहीं, कांस फिल्म फेस्टिवल से लौटकर सोनम कपूर अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में जुटेंगी। इस फिल्म को रिया कपूर ने एकता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा सोनम पापा अनिल कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग भी पूरी करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें