श्रेयस तलपड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रेयस तलपड़े ने बीते दिन मौत की झूठी अफवाहें फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने लिखा, 'मैं जीवित, खुश और स्वस्थ हूं।' इस दौरान उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद किया, जिन्होंने इस भ्रामक पोस्ट को पढ़ने के बाद उनसे संपर्क किया। अभिनेता ने लिखा, 'मैं समझता हूं कि मस्ती-मजाक का भी अपना स्थान है, लेकिन जब इसका दुरुपयोग किया जाता है, तो यह सच में काफी नुकसान पहुंचा सकता है।' उन्होंने इस झूठी खबर का अपनी बेटी पर हुए असर को लेकर भी बात की। श्रेयस ने लिखा, 'ये झूठी खबर उसके डर को और गहरा कर देती है, उसे मेरे स्वास्थ्य को लेकर अपने साथियों और शिक्षकों के सवालों का भी सामना करना पड़ रहा है। हम एक परिवार के रूप में इसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ऐसा मजाक किसी के साथ न करें।