फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजल खान का खुलासा: आमिर ने कहा था- 'तुम अच्छे एक्टर नहीं हो, कुछ और काम करो'

Mon, 06 Sep 2021 04:18 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media
आमिर खान के भाई फैजल खान लगातार नये-नये खुलासे कर रहे हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि अभिनेता आमिर खान ने उनसे कहा था कि वो अच्छे अभिनेता नहीं हैं, अभिनय के अलावा, जिंदगी में कुछ और काम देखें। फैजल का कहना है कि आमिर ने उनसे कहा था कि अब तो उनकी फिल्म मेला भी फ्लॉल हो गई है और उन्हें जिंदगी में कुछ और काम करना चाहिए।

फैजल ने अपने साक्षात्कार में कहा कि फिल्म मेला के बाद उन्हें आमिर खान ने कॉल किया और कहा, फैजल, तुम अच्छ ऐक्टर नहीं हो, मेला भी फ्लॉप हो गई, ऐसे में अब तुम्हें जिंदगी में कुछ और काम देखना चाहिए। फैजल ने कहा कि उस वक्त आमिर ने मुझसे कहा था कि मैं एक्ट नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, जब आमिर को लगता था कि मैं अच्छा अभिनेता नहीं हूं, तो मैं उनसे काम के लिए कैसे कह सकता था? उनसे कोई मदद कैसे मांग सकता था।

 
विज्ञापन

2 of 5
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media
मैंने हमेशा आमिर को सपोर्ट किया
फैजल ने कहा कि उन्होंने हमेशा भाई होने के नाते आमिर को सपोर्ट किया। उनकी सफलता को लेकर हमेशा खुश हुये। उन्होंने कहा कि मुझे आमिर की सफलता से कभी ईर्ष्या नहीं हुई। उन्होंने कहा, मैंने अपने परिवार से मिलना बंद कर दिया था, क्योंकि हमारे बीच कुछ बातों को लेकर डिफरेंसेस थे। परिवार से लड़ने की बजाय मैंने उसे खुद को अलग कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
फैजल खान - फोटो : Twitter
पुलिस और डॉक्टर को लेकर आमिर घर आये
अपने इंटरव्यू में फैजल खान ने कहा कि जब मैं परिवार से अलग हुआ तो मुझे पागल बता दिया गया। इसके बाद एक दिन आमिर मेरे घर पुलिस और डॉक्टर्स के साथ आये। वह मुझसे काफी वक्त से कह रहे थे कि मैं ठीक नहीं हूं। फिर मेरे घर आकर बोले, कि मैं  सिजोफ्रेनिया का शिकार हूं। उन्होंने मुझ पर शक करने का भी आरोप लगाया। मैंने कहा कि मैं किसी पर शक नहीं करता।
 

4 of 5
फैजल खान - फोटो : gettyimages
आमिर ने मुझसे तब नर्सिंग होम चलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर मैं नहीं गया तो डॉक्टर मुझे बेहोश करके ले जाएंगे। मैंने उनसे कहा कि ये सब करने की जरूरत नहीं है, मैं ऐसे ही चलता हूं। फैजल ने इसे गैर कानूनी ऐक्टिविटी बताया और कहा कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media
बता दें कि फैजल खान की फिल्म फैक्ट्री रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर फैजल लगातार सुर्खियों में हैं। वो फिल्म के प्रमोशन के साथ ही अपने परिवार पर कई तरह के आरोप भी लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार और आमिर ने उनकी कभी कोई मदद नहीं की। इससे पहले उनका कहना था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। फिर भी कभी परिवार से मदद नहीं मांगी। उन्होंने कहा था, 'मैंने आमिर से अपना करियर बनाने के लिए कभी मदद नहीं मांगी। मैं चीजें खुद करना चाहता था, क्योंकि जो कुछ भी है, मेरी सफलता या मेरी असफलता, वह मेरी ही है। वह मेरा भाई है, वह मेरे लिए अच्छा चाहता है, लेकिन मुझे एक बुरे दौर से गुजरना पड़ा, जो मेरे इस सफर का हिस्सा है।

उन्होंने कहा था, भले ही उन्होंने आमिर को माफ कर दिया, लेकिन वह इस घटना को नहीं भूल सकते। फैजल ने जूनियर अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था।  वह 'प्यार का मौसम', 'कयामत से कयामत तक' फिल्मों में दिखाई दिए थे। उन्होंने 'मदहोश', 'मेला', 'बॉर्डर हिंदुस्तान का' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया, लेकिन उन्हें आमिर खान जैसी  सफलता नहीं मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें