फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: सोनू सूद के भेजे पैसे लेने से दशरथ मांझी के परिवार ने किया इनकार, मदद के लिए पहुंचा राशन

Sun, 26 Jul 2020 09:58 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद, दशरथ मांझी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
अपने पत्नी के प्रेम में पहाड़ का सीना चीर कर सड़क बना देने वाले 'माउंटेन मैन' के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के परिवार ने दशरथ का नाम फख्र से ऊंचा कर दिया है। किसी परिचित के उनकी आर्थिक हालात के बारे में ट्विटर पर जानकारी सार्वजनिक करने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने उनके लिए पैसों का इंतजाम कर दिया लेकिन दशरथ के परिवार ने सोनू से कोई आर्थिक सहायता नहीं ली। हां, संदेश वाहक की जिद पर उन्होंने सोनू की तरफ से भेजा गया राशन स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए एक ट्वीट किया गया, 'सोनू सूद सर, दशरथ मांझी को माउंटेन मैन के नाम से जाना जाता है। इनके ऊपर फिल्म भी बनी है। उन्होंने अपने पत्नी के प्रेम में पहाड़ को काटकर सड़क बना दी थी आज उनका परिवार दाने-दाने के लिए मोहताज है। आज इन्हें आपकी मदद की सख्त जरूरत है।' 
विज्ञापन

3 of 5
दशरथ मांझी का परिवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगले दिन यानी शनिवार को सोनू ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू ने लिखा, 'आज से तंगी खत्म। आज ही हो जाएगा भाई।' और उसी शाम मदद पहुंच भी गई। सोनू सूद तक मदद की गुहार लगाने वाले नंबरों पर फोन करने पर पता चला कि दशरथ के परिवार को मदद शनिवार शाम को ही पहुंच गई।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू की तरफ से गए लोगों ने परिवार को पैसे देने की कोशिश की लेकिन दशरथ मांझी के नाम का सम्मान रखते हुए परिवार ने पैसे लेने से मना कर दिया। फिर इस टीम ने राशन खरीदकर उनके घर पहुंचा दिया। इस राशन में एक क्विंटल चावल, एक क्विंटल आटा और 50 किलो आलू शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा दशरथ की परपोती, जो कुछ दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, के हाथ और पैर के ऑपरेशन के लिए भी सोनू की टीम ने परिवार से वादा किया है कि वह जब भी बच्ची के इलाज के लिए अस्पताल जाते हैं तो वह डॉक्टर से उनकी बात करा दें। जो भी खर्चा आएगा, वह सीधे अस्पताल में पहुंचा देंगे। बता दें कि सोनू ने रविवार को भी आंध्र प्रदेश के एक किसान परिवार को पहले तो सुबह एक जोड़ी बैल देने का वायदा किया फिर दोपहर बाद ये वायदा ट्रैक्टर का हो गया। ये वायदा उन्होंने उस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए किया है जिसमें एक किसान परिवार बेटियों को  हल में जोत कर टमाटर के बीज बोने का उपक्रम करता दिख रहा है। 

पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी 10' की जीत पर बोलीं करिश्मा तन्ना, 'इसे जीतकर मैंने खुद को गलत साबित किया है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें