फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: दीपिका के B'day पर फैंस के लिए बड़ी खबर, भंसाली ने फाइनल की 'पद्मावती' की रिलीज डेट

Fri, 05 Jan 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण
पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में छा जाने वाली दीपिका पादुकोण आज अपना 32वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर हम आपको एक बहुत बड़ी न्यूज बताने जा रहे हैं। हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, 'पद्मावती' की नई रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने की खबर है जिसपर आज शाम तक मुहर लग सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण
बता दें कि सेंसर बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद कहा जा रहा था कि फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। जबकि नई रिलीज डेट 25 जनवरी बताई जा रही हैं। पुख्ता जानकारी के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने डिस्ट्रीब्यूटर से बात की है। 

पढ़ें- ऐश्वर्या राय को मां बताने वाले 29 साल के इस शख्स के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आया हर एक सच
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण
भंसाली ने डिस्ट्रीब्यूटर से पूछा है कि क्या वो 25 जनवरी को 'पद्मावती' की रिलीज के लिए तैयार हैं। खबर ये भी है कि फिल्म बदले हुए नाम के साथ रिलीज होगी। क्योंकि करणी सेना ने कहा था कि अगर फिल्म का नाम 'पद्मावती' की जगह 'पद्मावत' हो जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

पढ़ें- पीरियड्स और सेनिटरी नैपकिन के बारे में ये बात बताते हुए अक्षय कुमार को आई शर्म, जानें क्या कह गए

4 of 6
दीपिका पादुकोण
करणी सेना के इस फैसले को सेंसर बोर्ड ने भी मान लिया है। सेंसर बोर्ड के कहने पर फिल्म का नाम 'पद्मावत' किया गया है। बता दें कि इससे पहले ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन करणी सेना की बगावत के चलते रिलीज नहीं हो पाई।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
अगर 'पद्मावती' 25 जनवरी को रिलीज होती है तो इसकी टक्कर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' के साथ होगी। पहले 'पैडमैन' 26 जनवरी को रिलीज हो रही थी। लेकिन अक्षय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि अब उनकी फिल्म 25 को ही रिलीज हो जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय पर दो बड़ी फिल्में टकराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण
फिल्म में दीपिका पादुकोण 'पद्मावती' की भूमिका में जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खि‍लजी और शाहिद राज रतन सिंह रावल के किरदार में होंगे। दीपिका की बात करें तो आज वो रणवीर सिंह के साथ श्रीलंका में अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। बर्थडे पर दोनों के सगाई करने की भी खबर थी लेकिन अब इसे अफवाह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें