फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: मध्यप्रदेश में शूट होगी कंगना रणौत की ये अगली फिल्म, कोयले की खदान की तलाश तकरीबन पूरी

Thu, 24 Sep 2020 12:48 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
धाकड़ फिल्म में कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले महाराष्ट्र की राजनीति और फिर हिंदी सिनेमा कारोबार में भूचाल ला देने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब फिर से अपने कामकाज पर ध्यान देना शुरू किया है। कंगना की अगली ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए लोकेशन खोजने का काम इसके निर्माता ने शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही मध्यप्रदेश की एक कोयला खदान में शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 6
धाकड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछले साल जुलाई में निर्माता सोहेल मकलाई ने कंगना रणौत की शीर्षक भूमिका वाली फिल्म ‘धाकड़’ बनाने का एलान किया था। फिल्म के निर्देशक रजनीश घई हैं। इस फिल्म में कंगना एक एक्शन किरदार करने वाली हैं और जैसा कि नाम से जाहिर है उनका रोल फिल्म में एक धाकड़ महिला का होगा जो कमजोरों और वंचितों के हक के लिए संघर्ष करती है।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना ने हाल के दिनों में राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता दिखाई है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थिति में मौत को कंगना ने सुनियोजित साजिश बताते हुए हत्या करार दिया था। इसके बाद लंबे समय तक चले हंगामे के बाद सुशांत के पिता ने इस बारे में पटना में एफआईआर दर्ज कराई। इसकी जांच के लिए बिहार पुलिस के मुंबई पहुंचने पर भी खूब बवाल मचा और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। इसी बीच बिहार की राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी और केंद्र ने इसकी मंजूरी भी दे दी।

4 of 6
कंगना रणौत - फोटो : PTI
सीबीआई ने ये मामला हाथ में आने के बाद इसमें नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त की जांच की और अब ये मामला एनसीबी के पास पहुंच गया है। इस मामले में दीपिका पादुकोण समेत कई अभिनेत्रियां जांच के घेरे में हैं। कंगना रणौत की दीपिका से अनबन काफी पुरानी रही है और दीपिका का नाम जांच में सामने आने के बाद इस पर कंगना ने टिप्पणी भी की। इस बीच कंगना की अगली फिल्म के निर्माता सोहेल मकलाई ने अपने खास लोगों को लोकेशन हंटिंग पर लगा दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
फिल्म ‘धाकड़’ का एक बड़ा हिस्सा एक कोयला खदान में शूट होना है और इसके लिए झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की कोयला खदानों के बारे में पिछले एक हफ्ते से छानबीन चलती रही है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं ने मध्यप्रदेश की एक कोयला खदान में शूटिंग करने का मन बनाया है और इसके आसपास कलाकारों के रहने और अन्य सुविधाओं की तलाश के लिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में कोयला खदानों पर आधारित फिल्मों में सबसे चर्चित फिल्म यश चोपड़ा निर्देशित ‘काला पत्थर’ रही है जिसमें अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। चासनाला कोयला खदान हादसे पर बनी इस फिल्म के अलावा कोयला खदानों की पृष्ठभूमि पर बनी देव आनंद की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ भी काफी चर्चित फिल्म है। हाल के दिनों में बनी फिल्मों में केजीएफ 1 में खदानों की ही कहानी है। इसकी सीक्वल भी करीब करीब बनकर तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें