Tahir Raj Bhasin
- फोटो : Social Media
बचपन में देखी पहली फिल्म कौन सी रही?
अभी छिछोरे रिलीज हुई है और मुझे याद है मैं रिश्तेदारों से मिलने दिल्ली गया था वहीं पहली बार सिनेमाघऱ में मैंने जो पहली फिल्म देखी वो थी, जो जीता वही सिकंदर। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं इस बार उसी तरह की फिल्म का हिस्सा बन गया। वही हॉस्टल की लड़ाइयां हैं, वही जद्दोजहद है। वैसे ही दोस्त हैं।
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की तरह आप भी दिल्ली से मुंबई आए, शाहरुख खान से तो काफी मिलती है आपकी करियर यात्रा?
हां, मैं भी दिल्ली का हूं। मैंने भी बैरी जॉन के यहां से अभिनय सीखा। नकारात्मक किरदारों से अपने करियर की शुरुआत की। अमिताभ बच्चन सर की पहली फिल्म अग्निपथ मैंने ग्वालियर में कॉलेज के दिनों में एक ओपन थिएटर में देखी। मुझे अब भी याद है उस दिन बारिश हो रही थी और हम छाता लेकर फिल्म देख रहे थे। कांचा चीना के किरदार ने उस फिल्म में मुझे काफी प्रभावित किया।