फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: फिल्म ‘जनहित में जारी’ का मामला पहुंचा हाईकोर्ट में, अगली सुनवाई तक नहीं रिलीज हो सकेगी फिल्म

विज्ञापन
1 of 5
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशन से सुर्खियों में आए लेखक राज शांडिल्य की बतौर निर्माता पहली फिल्म ‘जनहित में जारी’ की रिलीज मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई तक नहीं हो सकेगी। लेखक दीपक सिंह ने इस फिल्म के अपनी एक किताब पर आधारित होने का आरोप लगाया था और ये दावा भी किया था कि फिल्म का पहला पोस्टर उनकी इसी नाम की किताब के डिजाइन पर आधारित है। फिल्म ‘जनहित में जारी’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी बीते कई दिनों से मुंबई में चलती रही है। फिल्म को लेकर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर निर्माता राज शांडिल्य की प्रतिक्रिया फिलहाल हासिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

2 of 5
राज शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'जनहित में जारी' लेखक-निर्देशक राज शांडिल्य की बतौर निर्माता पहली फिल्म है। इसके पहले राज ने आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा को लेकर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ बतौर निर्देशक बनाई थी। ‘कॉमेडी सर्कस’ से बतौर लेखक मनोरंजन जगत में अपना करियर शुरू करने वाले राज शांडिल्य इसके अलावा ‘वेलकम बैक’, ‘फ्रीकी अली’, ‘भूमि’, ‘भैयाजी सुपरहिट’ और ‘जबरिया जोड़ी’ जैसी फिल्मों की लेखन टीम से भी जुड़े रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद को लेकर एक फिल्म ‘किसान’ भी वह बतौर निर्माता बना रहे हैं, इसके निर्देशक फिल्म ‘शूल’ से मशहूर हुए निर्देशक ई श्रीनिवास है।
विज्ञापन

3 of 5
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'जनहित में जारी' की घोषणा इसके पोस्टर के साथ की गई थी और तभी रीवा के मूल निवासी लेखक दीपक सिंह ने इसके खिलाफ स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में शिकायत कर दी थी। दीपक का कहना है कि वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत से इंसाफ की गुहार लगाई। निचली अदालत में मामले की सुनवाई से संतुष्ट न होने और इस मामले में प्रतिवादी बनाए गए फिल्म निर्माता व इससे जुड़े दूसरे लोगों के सुनवाई पर हाजिर न होने के चलते दीपक सिंह ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की।

4 of 5
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए 11 मार्च को निर्देश दिया कि फिल्म को लेकर यथास्थिति बरकरार रखी जाए यानी कि अब ये फिल्म अदालत में अगली सुनवाई तक रिलीज नहीं हो सकेगी। ‘अमर उजाला’ के पास उपलब्ध हाईकोर्ट के निर्देश की प्रति में ये भी लिखा है कि इस मामले में सात दिन के भीतर प्रतिवादी पक्ष को वादी पक्ष की तरफ से फीस जमा करने के बाद  नोटिस भेजा जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को तय की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 
फिल्म 'जनहित में जारी' को लिखा इसके निर्माता राज शांडिल्य ने ही है और इसके निर्देशन का जिम्मा नवोदित जय बंटू सिंह को मिला है। फिल्म में लीड किरदार नुसरत भरूचा निभा रही हैं और उनके साथ फिल्म में अन्नू कपूर और परितोष त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हंसी मजाक से भरपूर फिल्म के रूप में बनी फिल्म 'जनहित में जारी' की शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में ही हुई है। राज शांडिल्य ने इस बारे में भेजे गए संदेश का फिलहाल जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें