सैटेलाइट चैनल जिंदगी टीवी के डिजिटलाइज होने के बाद इसके सारे धारावाहिक अब भारत समेत पूरी दुनिया में दिखाई दे रहे हैं। आतिफ असलम का गाना टी- सीरीज के यूट्यूब से निकलवा देने वाले लोग इस मसले पर चुप दिखे तो अब नए शोज का भी एलान शुरू हो गया है। पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम न करने देने का तय किए बैठे लोग इस बारे में क्या कह रहे हैं, आइए जानते हैं। हर बयान अपने आप में पूरा मनोरंजन है।