फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल की लड़की से रेप कर छोड़ा बदहवास, रियलिटी शो का ये एक्स कंटेस्टेंट हुआ गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 09:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
मुंबई पुलिस ने एक रियलिटी शो के एक्स कंटेस्टेंट को 17 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 20 साल है और दोनों की मुलाकात तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
arrest
आरोपी की पहचान आदित्य गुप्ता के तौर पर हुई है जिसने 2007 में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में हिस्सा लिया था। क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को आदित्य गुप्ता को रेप और अपहरण के मामले में नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
अंधेरी इलाके में रहने वाली पीड़ित लड़की 17 जून को किताबें खरीदने के लिए बड़ी बहन के साथ निकली थी। किताब खरीदने के बाद छोटी बहन घर के लिए निकली लेकिन वह घर नहीं पहुंची। देर रात तक जब छोटी बहन घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने पुलिस स्टेशन में लापता होने का मामला दर्ज कराया। 

4 of 5
पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आदित्य को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। थोड़ी देर की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और लड़की का पता बताया। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को बदहवास हालत में एक भोजनालय के पास से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
girl rape
पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच करवाया और फिर लड़की का बयान दर्ज किया गया। लड़की ने बताया कि आदित्य ने उसके साथ रेप किया और फिर एक भोजनालय के पास उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें