एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी क्वीन रह चुकीं डायना हेडन का आज 44 वां बर्थडे है। टीवी शो से लेकर फिल्मों तक में हाथ आजमा चुकीं डायना के लिए साल 1997 अभी तक का सबसे लकी साल रहा है। इस साल डायना ने 'फेमिना मिस इंडिया' प्रतियोगिता जीती थी इसके साथ 1997 में ही डायना 'मिस वर्ल्ड' की खिताब आपने नाम किया था।
इसे भी पढ़ें- अनुष्का का बर्थडे आज, विराट के पहले भी कई अफेयर में रही हैं अनुष्का
आगे की स्लाइड्स में जाने डायना के जीवन की कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन
2 of 5
d
डायना हैदराबाद में पैदा हुई थीं। हैदराबाद पब्लिक स्कूल से ही डायना ने एक्टिंग और ड्रामा की पढ़ाई की, इसके आगे की पढ़ाई के लिए वो लदंन चली गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
g
रीता फारिया और एश्वर्या राय के बाद डायना भारत से तीसरी 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीतने वाली सुंदरी बन गई थीं। इसके बाद डायना ने बॉलीवुड फिल्म 'अब बस' और 'तहजीब' में भी काम किया। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ ज्यादा खास नहीं रहा।
4 of 5
डायना ने 'बिग बॉस' के सीजन 2 में आने बाद भी लाइमलाइट बटोरी। 2013 में डायना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कॉलिन डिक से शादी कर ली थी।
जनवरी 2016 में डायना हेडन ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। लेकिन आपको बता दें ये कोई नॉर्मल डिलीवरी नहीं थी। उस बेबी गर्ल का ऐग (अंडा) डायना ने हॉस्पिटल में आठ साल पहले फ्रीज करने को दिया था। आठ साल बाद उस फ्रोजन ऐग से यह बच्चा पैदा हुआ था। इसे मेडिकल साइंस का चमत्कार ही कहा गया था।