सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी
- फोटो : Social Media
लगातार पूछताछ जारी
सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके मैनेजर, अभिनेत्री संजना संघी समेत अब तक 29 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। संजना संघी फॉक्स स्टार स्टूडियोज की फिल्म दिल बेचारा की हीरोइन हैं। सुशांत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बना रखी हैं। तीनों टीमों के कामों का विभाजन इस तरह किया गया है कि इस मामले में ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठे किए जा सकें और सुशांत की आत्महत्या की वजह की तह तक जाया जा सके।