फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या से अफेयर पर पहली बार बोलीं ये एक्ट्रेस, सुनकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

Wed, 01 Aug 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या - फोटो : फ्री प्रेस जर्नल
लंबे समय से बड़े परदे से दूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता जल्द ही टीवी रियलिटी शो में दिखाई देंगी। ईशा 'हाई फीवर: डांस का नया तेवर' में बतौर जज नजर आएंगी। भले ही ईशा गुप्ता की फिल्मों को लेकर ज्यादा चर्चा ना हो लेकिन वो अपने अफेयर को लेकर लगातार खबरों में बनी रहती हैं। अब पहली बार उन्होंने इस पर खुलकर बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता
दरअसल, बॉलीवुड के गलियारों में ईशा गुप्ता और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के अफेयर की चर्चा है। दोनों के अफेयर की खबरें बीते जून महीने से शुरू हुई थी। ईशा और हार्दिक की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और जल्द ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ईशा गुप्ता ने हार्दिक पांड्या से अफेयर की खबरों पर कहा कि 'इन बातों में उतनी ही सच्चाई है जितना आपने पढ़ा है। लोग तो कहेंगे ही, उनका काम है कहना। कुछ भी लिखेंगे लेकिन वह मेरी असलियत है जो मुझे पता है। इस बारे में ना तो मैं हां कर रही हूं ना ही मना कर रही हूं।'

4 of 5
हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता की इन बातों को सुनकर तो यही लगता है दोनों के बीच जो भी खबरेें आ रही हैं वो महज अफवाह नहीं है। ईशा ने अगर अपने रिश्ते को खुलेआम कबूल नहीं भी किया है तो उन्होंने इनकार भी नहीं किया है। अब देखना होगा कि हार्दिक पांड्या क्या रिएक्शन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा गुप्ता
फिल्मों की बात करें तो ईशा गुप्ता जल्द ही डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' में खूब धमाल मचाएंगी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और अरशद वारसी हैं। इसके अलावा वो जेपी दत्ता की आने वाली फिल्म 'पलटन' में भी दिखेंगी। यह फिल्म भारत-चीन युद्ध पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें