फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Gupta: ईशा गुप्ता की बाथरूम वाली सेल्फी ने मचाया हंगामा, देखकर फैंस कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Wed, 16 Dec 2020 03:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram: @egupta
बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं जो फिल्मों में अपना जादू भले ही ना चला पाईं हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का नाम भी शामिल हैं जो इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर चर्चा में बनी रहती है। जन्नत, राज-3, रुस्तम जैसी फिल्मों से लोगों का दिल चुराने वाली ईशा गुप्ता इन दिनों अपनी बाथरुम सेल्फी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

विज्ञापन

2 of 5
esha gupta - फोटो : instagram
ईशा फिल्मों में अक्सर बोल्ड किरदार निभाते ही नजर आती हैं और असल जिंदगी में भी वो काफी बोल्ड और बिंदास हैं। हाल ही में ईशा ने बाथरुम के अंदर से मिरर सेल्फी साझा की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को ईशा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। वहीं कमेंट बॉक्स में फैन्स हॉट सेल्फी जैसे कमेंट्स में कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
कुछ समय पहले ईशा गुप्ता मीडिया की सुर्खियों में तब छा गई थीं जब उन्होंने इंटरनेट पर अपनी टॉपलेस तस्वीरें शेयर की थी। उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी लेकिन इसके साथ ही उन्हें लोगों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था। ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि बाद में ईशा को अपनी बोल्ड और टॉपलेस तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट करना पड़ा था।

4 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
ईशा के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया था और तीसरे स्थान पर आई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम किया है। इसके बाद ईशा साल 2010 में किंगफिशर के कैलेंडर पर बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आईं थीं और लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
इसके बाद उन्होने ‘जन्नत-2’ से बॉलीवुड में एंट्री की और फिर वो रुस्तम, कमांडो 2, बादशाहो, पलटन, टोटल धमाल जैसी फिल्मों में नजर आईं। ईशा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन बहुत जल्द वो दर्शकों के सामने आने वाली हैं। ईशा ने बताया कि वो तीन वेब सीरीज और दो फिल्में साइन कर चुकी हैं। बता दें कि ईशा आखिरी बार अनुपम खेर के साथ फिल्म वन डेः जस्टिस डिलिवर्ड में नजर आईं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें