फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: नोरा फतेही का जादू तो ब्लैक ड्रेस में ईशा गुप्ता की कातिल अदाएं, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 22 Jun 2022 07:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ईशा गुप्ता, नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ होता रहता है। फिल्मी दुनिया में आखिर क्या गॉसिप चल रही है, किसकी तस्वीरें पसंद की जा रही हैं, किसका लुक सोशल मीडिया पर आग लगा रहा, कौन सी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो रहा है, लोग ये सब जानना चाहते हैं। तो ग्लैमर की इस दुनिया से आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की  खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या आखिर क्या अपडेट दिया है-
विज्ञापन

2 of 11
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी हर अदा से फैंस को घायल करने वाली नोरा फतेही सभी के दिलों पर राज करती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाती है। ऑरेंज रंग की इस ड्रेस में नोरा का अंदाज कातिलाना है। बॉडीकॉन ड्रेस के साथ हाई हील उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

विज्ञापन

3 of 11
कियारा आडवाणी, वरुण धवन - फोटो : Instagram
अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म जुग-जुग जियो के प्रमोशन में बिजी हैं। वह हर तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में शेयर की गई ये तस्वीर किसी एयरपोर्ट की है, जहां वरुण और कियारा अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं।

4 of 11
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria
तारा सुतारिया अपने स्टाइलिश और बोल्ड लुक से हर किसी की अटेंशन पा ही लेती हैं। उनका बोल्ड लुक हर किसी को हैरान कर देता है। तारा की नई फिल्म एक विलेन 3 के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री ने मल्टीकलर प्रिंट का स्ट्रैट कट पैंट और मैचिंग टॉप पहना है। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

5 of 11
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी एक्टिंग के जरिए फैंस के दिलों में जगह बना चुकी नुसरत भरुचा ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं। इस मल्टीकलर की ड्रेस में नुसरत कहर बरपा रही हैं। उनका ये लुक बिल्कुल हटकर है।

विज्ञापन

6 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी की इन दिनों एक के बाद एक फिल्म रिलीज हो रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भूल-भुलैया 2 सफलता की बुलंदियां छू रही हैं और उनकी दूसरी फिल्म जुग-जुग जियो इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शेयर की इस ऑफ व्हाइट ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

7 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने हाल ही में आश्रम 3 में सोनिया का किरदार निभाकर खूब चर्चा बटोरी है। अभिनेत्री हमेशा अपने बोल्ड लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अदाकारा ने काली रंग की ड्रेस में अपनी हॉट तस्वीरें अपलोड की हैं। इनमें उनकी अदाएं बेहद कातिलाना हैं। 

8 of 11
कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon
ड्रेस ट्रेडिशनल हो या इंडियन कृति सेनन हर लुक में शानदार लगती हैं। लंबी हाईट वाली ये हसीना हर लुक में फैंस का दिल चुरा लेती है। हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में वह गुलाबी रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद कातिलाना लग रही हैं।

9 of 11
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम
सौम्या टंडन हमेशा अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सौम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह लाल और सफेद रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद हसीन लग रही हैं।

10 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
रूबीना दिलैक इन दिनों साउथ अफ्रीका में खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग कर रही हैं। रूबीना अपनी एक्टिंग के अलावा खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने गुलाबी रंग के शॉर्ट टॉप और पैंट में तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद हॉट लग रही हैं।

विज्ञापन

11 of 11
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
पूनम पांडे को हमेशा उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। पूनम हाल ही में कंगना रणौत के शो लॉकअप में भी नजर आई थीं। पूनम पांडे अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने काले रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद सेक्सी तस्वीर अपलोड की है, जिसे देखकर लोगों की निगाहें थम जाएंगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें