फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधने जा रहीं इमरान हाशमी की ये हीरोइन, करोड़पति डिजाइनर के साथ लेंगी सात फेरे

Mon, 26 Mar 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता
ऐसा लग रहा है बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। पहले अनुष्का शर्मा ने शादी की। फिर सोनम कपूर के मई में शादी की खबरें आ रही हैं और अब ऐसा लग रहा है इमरान हाशमी की ये हीरोइन भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ईशा गुप्ता
32 साल की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ पोस्ट किया जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने इस बात की तरफ इशारा किया है कि वह जल्द ही अपने फैशन डिजाइनर ब्वॉयफ्रेंड निखिल थम्पी से सगाई कर सकती हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
Esha Gupta
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में निखिल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'निखिल मैं तैयार हूं। इसके साथ उन्होंने अंगूठी का इमोजी बनाया है। बता दें कि ईशा ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम स्टोरी में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड को इंट्रोड्यूस करवाया था।

4 of 5
esha gupta
निखिल थम्पी बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर में से एक हैं। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज उनके डिजाइन के कपड़े पहनते हैं। ईशा खुद भी कुछ सालों से निखिल के क्रिएशन को पहन रही हैं। दोनों हमेशा से बेस्ट फ्रेंड्स रहे हैं लेकिन यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Esha Gupta
ईशा गुप्ता आखिरी बार मिलन लुथरिया की फिल्म 'बादशाहो' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, इमरान हाशमी और इलियाना डिक्रूज भी थे। इसके अलावा ईशा गुप्ता ने इमरान हाशमी के साथ 'जन्नत 2' में दिखीं थीं। उनकी मुख्य फिल्मों में 'राज 3', 'चक्रव्यूह', 'बेबी' और 'कमांडो' रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें