फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनू के टीटू की स्वीटी' की कमाई सुनकर नहीं होगा यकीन, अब 'पद्मावत' को पीछे छोड़ने की तैयारी

Mon, 26 Mar 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sonu ke titu ki sweety
बॉलीवुड में कई बार छोटे बजट की फिल्में इतना अच्छा बिजनेस कर लेती है कि सुनकर यकीन नहीं होता। अगर फिल्म अच्छी और इंटरटेनिंग है तो उसे लोगों का भरपूर प्यार मिलता है। ऐसी ही फिल्म है लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।
विज्ञापन

2 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने अब तक 103.83 करोड़ की कमाई कर ली है। यही नहीं रिलीज के 5वें हफ्ते भी दर्शक फिल्म देखने सिनेमाहॉल पहुंच रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
बता दें कि, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बजट केवल 30 करोड़ का है। बजट से कहीं ज्यादा लागत निकाल चुकी यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जबकि, 301 करोड़ की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' नंबर वन पर काबिज है। वहीं तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' है जिसकी लाइफटाइम कमाई 81.68 करोड़ है।
विज्ञापन

4 of 4
Sonu Ke Titu Ki Sweety
लव रंजन निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो 'सोनू के टीटू की स्वीटी' दो दोस्तों की कहानी है। इसमें लव एंगल के साथ ब्रोमांस वर्सेज रोमांस का कॉमिक टच दिया गया है, जो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है। फिल्म 23 फरवरी को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें