फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की को-एक्ट्रेस ने मां के साथ रोते हुए शेयर की बचपन की तस्वीर, पहचानिए कौन हैं ये?

Sat, 29 Jun 2019 12:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Fatima Sana Shaikh - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई सेलिब्रिटी अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करता रहता है। हाल ही में एक ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में यह एक्ट्रेस अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर यह एक्ट्रेस हैं कौन? खास बात है कि इस एक्ट्रेस का आमिर खान (Aamir Khan) से कनेक्शन है। यहां तक कि वह आमिर के साथ सुपरहिट फिल्म भी दे चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Fatima Sana Shaikh - फोटो : instagram
इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर खुद शेयर की है। यह कोई और नहीं बल्कि फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) हैं। जिन्हें बॉलीवुड में 'दंगल गर्ल' के नाम से जाना जाता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फातिमा ने लिखा- 'देखो मेरी मां कितनी खुश दिख रही है, मुझे रोता हुआ देख के। पढा़ई से नफरत है।' फातिमा की इस तस्वीर पर यूजर्स भी मेजदार कमेंट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan fatima sana shaikh - फोटो : Twitter
एक यूजर ने लिखा- 'टॉम एंड जैरी का एपिसोड खत्म होने वाला है, पढ़ाई कर लो पहले।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'ऐसा लग रहा है कि वीकेंड पर होमवर्क करना पड़ रहा है।' एक और यूजर ने लिखा- 'मुझे पूरा भरोसा है कि आपने क्लॉस में टॉप किया होगा।' फातिमा सना शेख आखिरी बार आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' (Thugs of Hindostan) फिल्म में नजर आई थीं। 

4 of 5
Fatima Sana Shaikh - फोटो : file photo
ऐसे उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी, हालांकि हुआ ठीक उलट। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औधेंमुंह गिरी और आलोचना भी हुई। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में 'इश्क' फिल्म से की थी। इसके बाद 'चाची 420', 'बड़े दिलवाले', 'वन टू का फोर', 'बिट्टो बॉस', 'आकाशवाणी' में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dangal girl - फोटो : file photo
फातिमा को लोकप्रियता 'दंगल' (Dangal) फिल्म से मिली। यह फिल्म साल 2016 में आई थी जिसमें फातिमा ने महिला पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था। 'दंगल' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। आमिर और फातिमा के अलावा इस फिल्म में साक्षी तंवर और जायरा वसीम भी थीं। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें