फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हेमा मालिनी की तबीयत हुई खराब, वायरल हो रही खबर पर बेटी एशा देओल ने ट्वीट कर बताई सच्चाई

Sun, 12 Jul 2020 12:32 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Esha Deol, Hema Malini - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से सोशल मीडिया पर कई अन्य सितारों के बारे में ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैली तो रिद्धिमा ने एक पोस्ट कर बताया कि उनकी मां बिल्कुल ठीक हैं। नीतू कपूर के बाद अब अभिनेत्री हेमा मालिनी के तबीयत बिगड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसके बाद एशा देओल ने ट्वीट कर इसकी सच्चाई बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI
हेमा मालिनी के स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स परेशान नजर आएं और हेमा मालिनी के जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। इन सबके बीच हेमा मालिनी की बेटी और अभिनेत्री एशा देओल ने इन खबरों को फेक बताया और कहा कि उनकी मां बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
एशा देओल ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मेरी मां हेमा मालिनी एकदम फिट और फाइन हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबरें फेक हैं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। सभी को प्यार और चिंता के लिए शुक्रिया।' 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
आज सुबह ही हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्चन को लेकर ट्वीट किया कि 'अमित जी का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और वो नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं और मुझे उम्मीद है कि सभी की प्रार्थनाओं से वो जल्द ठीक हो जाएंगे। वह जल्द ही सुरक्षित घर लौटेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अमिताभ की हालत अभी स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन यूनिट में भर्ती कराया गया है। आज उनके कोरोना टेस्ट का दूसरा रिजल्ट आना है। अमिताभ और अभिषेक के अलावा घर के बाकी सदस्य का टेस्ट निगेटिव आया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें