फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या और जया बच्चन की प्राइमरी कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, 14 दिन के लिए किया गया क्वारंटीन

Sun, 12 Jul 2020 12:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन, ऐश्वर्य राय
शनिवार को खबर आई कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का कोविड-19 टेस्ट किया गया। दोनों की प्राइमरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि अभी (Swab) स्वाब टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। ऐश्वर्या और जया को 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद फिर उनका टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे परिवार और स्टाफ का टेस्ट करवाया गया है। अभी बाकी घरवालों और घर के स्टाफ के टेस्ट रिजल्ट का आना बाकी है। 10 दिन पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अपने डबिंग स्टूडियो जनक काम के सिलसिले में गए थे। मुमकिन है कि इसी के बाद वह संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक और अमिताभ - फोटो : Social Media
अभिषेक और अमिताभ ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि वह दोनों नानावती अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। अस्पताल द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दोनों में ही कोरोना के माइल्ड लक्षण पाए गए हैं और दोनों की हालात अभी स्थिर है।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

11 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी थी. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा था कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, इसके बाद अस्पताल में भर्ती हो गया हूं, अस्पताल ने इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी है। मेरे परिवार के लोगों और स्टाफ ने भी कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसके नतीजों का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें अमिताभ बच्चन के घर जलसा में बीएमएसी कर्मचारी सुबह-सुबह पहुंचे। उन्होंने पूरे घर को सेनेटाइज किया। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही हैं। वहीं खबरों की मानें तो बिग बी खुद अपने फैंस को ट्विटर  के जरिए अपनीसेहत का अपडेट देते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें