अजय देवगन की 'शिवाय' से एक विदेशी हीरोइन बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं। ये हैं पॉलैंड की इरिका कार। अजय देवगन के साथ काम कर वो खुश हैं साथ ही उन्होंने कुछ सपने भी पाल लिए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : instagram
इरिका अजय देवगन की 'शिवाय' में दिखेंगी, उनको फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। डेक्कन हेराल्ड से उन्होंने बातचीत की है. इसके अनुसार, वो कहती हैं कि अजय के साथ काम करके बेहद खुश हैं। इससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। वो और किस बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी? इस सवाल पर वो मजेदार जवाब देती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : instagram
इरिका हंसते हुए कहती हैं कि वो तो सबके साथ रोमांस कर सकती हैं। वो कहती हैं कि वैसे शाहरुख उनका काम पसंद करें तो उन्हें कॉल कर सकते हैं।
4 of 5
- फोटो : instagram
इरिका कहती हैं कि वो थोड़ी-थोड़ी हिन्दी अब समझने लगी हैं। उन्हें इसके लिए अजय ने मदद की साथ ही एक हिन्दी ट्यूटर का भी सहारा लिया। वो कहती हैं कि फिल्म में उनके किरदार के लिहाज से हिन्दी आना उन्हें जरूरी है।
इरिका कहती हैं कि फिल्म के स्टंट बुल्गारिया में शूट किए गए हैं। उनका कहना है कि अजय ने सारे स्टंट खुद किए जबकि उन्होंने बॉडी डबल से अपने सीन करवाए। 'शिवाय' दिवाली पर रिलीज हो रही है।