एरिका फर्नांडिस
- फोटो : instagram
मुंबई में 7 मई 1993 को पैदा हुईं एरिका ने ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाना सही समझा। साल 2011 में एरिका ने फेमिना मिस महाराष्ट्र में हिस्सा लिया। इसके बाद 2013 में उन्हें उनकी पहली तमिल फिल्म Ainthu Ainthu Ainthu मिल गई। इसके बाद एरिका ने 2014 में कन्नड़, तमिल, तेलुगू की फिल्मों में काम किया। उसी साल उन्होंने एक हिंदी फिल्म 'बबलू हैप्पी है' से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया लेकिन उनकी फिल्म इतना कमाल ना दिखा पाई।