फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप से लेकर कपिल शर्मा तक, मनोरंजन जगत की इन खबरों पर रहेगी नजर

Mon, 08 Oct 2018 08:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aurag kashyap and vikas bahl
विकास बहल मामले में अनुराग ने मांगी माफी
डायरेक्टर विकास बहल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अनुराग कश्यप को इस बारे में बताया था लेकिन उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर अनुराग का कहना है कि फैंटम के अंदर रहते हुए मेरे पार्टनर और उनके वकीलों ने मुझे जो बताया, मैं जो कर सकता था, मैंने किया। कानूनी और वित्तीय फैसलों के लिए मैं पूरी तरह से अपने पार्टनर और उनकी टीम पर निर्भर था। बता दें कि फैंटम फिल्म्स को चार लोगों अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना ने साथ में शुरू किया था।

पढ़ें: विकास बहल के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर अनुराग ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं जो कर सकता था..
विज्ञापन

2 of 5
Kapil sharma
कपिल शर्मा करेंगे वापसी
पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर टीवी पर लौट रहा है। कपिल शर्मा इस शो से दिवाली के आस-पास वापसी करने वाले हैं। बता दें कि जब इस शो के सबसे फेमस कैरेक्टर 'गुत्थी' यानी सुनील ग्रोवर से दोबारा आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अभी फिल्मों में बिजी हैं, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

पढ़ें: इस दिवाली पर कॉमेडी बम फोड़ेंगे कपिल शर्मा, दोबारा आ रहा है 'द कपिल शर्मा शो'
विज्ञापन

3 of 5
anup and salman
सीक्रेट रूम में गए अनूप जलोटा
बिग बॉस 12 में रविवार को सलमान खान ने अनूप जलोटा को सीक्रेट रूम में भेजा दिया है। अनूप जलोटा के घर से बाहर निकलते ही शिवाशीष और जसलीन बहुत घुल मिल रहे हैं। ये सारा नजारा अनूप सीक्रेट रूम में बैठ कर देखते हैं। वहीं बिग बॉस ने श्रीसंथ को उनकी पत्नी का एक वीडियो मैसेज दिखाया। वीडियो में भुवनेश्वरी ने श्रीसंथ को नसीहत दी कि वह घर में शांत होकर खेलें।

पढ़ें: Bigg Boss 12: अनूप के जाते ही जसलीन के सामने शर्टलेस हुए शिवाशीष, श्रीसंथ बोले- 'ये क्या हो रहा है' 

4 of 5
Raaj Kumar
दिग्गज एक्टर राजकुमार का जन्मदिन आज
फिल्म इंडस्ट्री में 'जानी' कहते ही एक ही एक्टर की छवि सामने आ जाती है वो हैं राजकुमार। उन्होंने लगभग 60 फिल्मों में एक से बढ़कर एक रोल अदा किए। 8 अक्टूबर 1926 को राजकुमार का जन्म बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। राजकुमार की मशहूर फिल्मों में 'पाकीजा', 'वक्त', 'सौदागर' है।

पढ़ें: 'हम कुत्तों से बात नहीं करते', पढ़िए सदाबहार एक्टर राज कुमार के 10 शानदार डायलॉग्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Loveyatri and Andhadhun poster
'अंधाधुन' के आगे टिक नहीं पाई 'लवयात्री'  
सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवरात्री' का जमकर प्रमोशन किया था लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डाले तो फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। सलमान खान द्वारा निर्मित और अभिराज मिनावाला द्वारा निर्देशित ये फिल्म वीकेंड पर लोगों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाईं। वहीं आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे अभिनीत अंधाधुन की तारीफ की जा रही है। फिल्म रविवार तक कुल 12 करोड़ का कलेक्शन जुटा चुकी है।

पढ़ें: सलमान के जीजा को 3 दिन में मात देकर बजट के करीब पहुंची 'अंधाधुन', देखते रह गए 'लवयात्री' आयुष-वारिना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें