फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार से लेकर शाहिद कपूर तक, मनोरंजन जगत की इन खबरों पर रहेगी नजर

Thu, 06 Sep 2018 09:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शायरा बानो और दिलीप कुमार
दिलीप कुमार की हालत स्थिर
तबीयत खराब होने के बाद एक्टर दिलीप कुमार को एक बार फिर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिससे उनके फैंस परेशान हो गए। राहत की बात ये रही कि कुछ ही देर बाद डॉक्टरों का बयान भी सामने आ गया। फिलहाल दिलीप कुमार की हालत स्थिर है और वो जल्दी से ठीक हो रहे हैं। 

पढ़ें: दिलीप कुमार के दाखिल होने के बाद आया लीलावती अस्पताल का पहला बयान, पत्नी सायरा का ट्वीट
विज्ञापन

2 of 6
कौन बनेगा करोड़पति
'KBC 10' में प्रोफेसर ने जीता डेढ़ लाख
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 के तीसरे दिन टीचर्स डे के मौके पर पंजाब की प्रोफेसर किरण ने हिस्सा लिया। किरण की जिंदगी काफी संघर्ष भरी रही है। उनके पिता हाथ से ठेला चलाते हैं। ऐसे में किरण का अपनी मेहनत के बलबूते यहां तक पहुंचना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। किरण ने शो में 1.60 लाख रुपये जीतकर खेल से क्विट कर लिया। उनकी चारों लाइफ लाइन खत्म हो गई थी।

पढ़ें: ठेला चलाने वाले की बेटी ने 6 सवालों के जवाब देकर बन गईं लखपति, अमिताभ ने भी जज्बे को किया सलाम
विज्ञापन

3 of 6
राकेश रोशन का जन्मदिन आज
एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन का आज जन्मदिन है। कई हिट फिल्में देने वाले राकेश रोशन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर 1970 में फिल्म 'घर-घर की कहानी' से की थी। इस फिल्म में राकेश रोशन ने सपोर्टिंग रोल निभाया था। एक्टिंग में मनचाहा मुकाम हासिल नहीं कर पाने के बाद उन्होंने साल 1980 में प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। साल 1987 में उन्होंने फिल्म 'खुदगर्ज' से डायरेक्शन का क्षेत्र संभाला।

पढ़ें: अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं राकेश रोशन पर अंधाधुंध गोलियां, ज्यादा पैसा कमाने की चुकाई थी कीमत

4 of 6
stree
'स्त्री' की कमाई का नया रिकॉर्ड
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म 'स्त्री' को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज के हर दिन बीतने के साथ फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 5 दिन में ही फिल्म ने 50 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है।

पढ़ें: राजकुमार राव के करियर की चौथी ब्लॉकबस्टर बनी 'स्त्री', आज की कमाई के बाद दर्ज होगा एक और रिकॉर्ड
विज्ञापन

5 of 6
rishi kapoor and ranbir kapoor
ऋषि कपूर ने इशारों में कही ये बात
रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। ऋषि कपूर ने इशारा कर दिया है कि उनका बेटा जल्द ही दुल्हनिया ला सकता है। हाल ही जब ऋषि कपूर से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उनके जवाब को सुनकर साफ जाहिर हुआ कि वो भी इस शादी के लिए तैयार हैं।

पढ़ें: रणवीर-आलिया की शादी को लेकर ऋषि कपूर का बड़ा खुलासा, दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahid meera - फोटो : instagram
शाहिद-मीरा को हुआ बेटा
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर नन्हा मेहमान आ गया है। इस बार उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। इससे पहले मीरा राजपूत को कल शाम 4 बजे हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे के जन्म को देखते हुए शाहिद ने फिल्मों से ब्रेक लिया है और अभी वो पैटरनिटी लीव पर हैं। बता दें कि दोनों की एक बेटी मीशा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें