फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्त्री' से लेकर सोनम कपूर तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर टिकी रहेगी नजर

Fri, 31 Aug 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
stree
बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज
आज एक्टर राजकुमार राव का बर्थडे है, ऐसे में उनके जन्मदिन पर भला इससे बढ़कर क्या तोहफा हो सकता है कि उनकी फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर आज रिलीज हुई है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। डायरेक्टर अमर कौशिक की यह डेब्यू फिल्म है। वहीं दूसरी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' है, जिसमें धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं।

पढ़ें: Movie Review: डराने के साथ बेहद हंसाती भी है ये 'स्त्री', फिल्म देखने से पहले रिव्यू जरूर पढ़ें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rajkummar rao trapped
राजकुमार राव का जन्मदिन आज
एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दे चुके राजकुमार राव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अभिनय के दम पर राजकुमार राव ने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई बल्कि बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। भले ही आज राजकुमार राव के पास फिल्मों की कमी नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

पढ़ें: कभी खाने के लिए भी दोस्तों पर निर्भर रहते थे राजकुमार राव, इस एक फिल्म ने बना दिया सुपरस्टार
एक एड से राजकुमार राव को मिली थी 'लव सेक्स और धोखा', नेशनल अवॉर्ड जीतकर ऐसे बदल गई किस्मत
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor
सोनम के कपड़ों का मजाक
फैशन डिवा के नाम से मशहूर सोनम कपूर वैसे तो हमेशा अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार उनके कपड़ों को देखकर मजाक उड़ाया गया। दरअसल, ये मजाक कोई और नहीं बल्कि उनके भाई अर्जुन कपूर और पति आनंद आहूजा ने किया। अब देखना होगा कि सोनम दोनों के इस कमेंट का किस तरह जवाब देती हैं।

पढ़ें: PHOTOS: सोनम कपूर ने पहने इतने बेतुके कपड़े, पति और भाई ने मिलकर खूब उड़ाया मजाक

4 of 5
loveratri
'लवरात्रि' का नया गाना रिलीज
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसका नया गाना रिलीज किया गया है। 'लवरात्रि' के इस गाने का नाम ‘तेरा हुआ’ है। इस रोमांटिक गाने को मशहूर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। 

पढ़ें: आतिफ असलम की आवाज में 'लवरात्रि' का ‘तेरा हुआ’ गाना रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आए आयुष शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kasautii Zindagi Kay
'कसौटी...' का वीडियो लीक
एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' टीवी पर वापस लौट रहा है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी शूटिंग कोलकाता में चल रही है। शो के ऑन एयर होने से पहले इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें एरिका फर्नांडिज और पार्थ समथान नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की 2' के शुरू होने से पहले ही एकता कपूर को लगा झटका, सेट से वीडियो हुआ LEAK
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें