फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से लेकर स्वरा भास्कर तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Sun, 02 Sep 2018 09:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के ससुरालवालों पर बड़ा खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई को लेकर चर्चा मेें रहीं। सगाई के दौरान निक का पूरा परिवार भारत आया था। अब उनके परिवार के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रियंका के होने वाले ससुर और निक जोनस के पिता पर बैंक का लाखों डॉलर कर्ज है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।  

पढ़ें:  प्रियंका की शादी से पहले ससुरालवालों पर बड़ा खुलासा, इस वजह से बेचनी पड़ेगी करोड़ों की संपत्ति
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर
स्वरा का बीजेपी पर निशाना
बॉलीवुड स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय जवानों पर निशाना साधने पर स्वरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। अब एक बार फिर स्वरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें: स्वरा भास्कर ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, पहले भी सेना को लेकर कर चुकी हैं विवादित ट्वीट
विज्ञापन

3 of 5
stree
'स्त्री' को शानदार ओपनिंग
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'स्त्री' को शानदार ओपनिंग मिली है।ये फिल्म राजकुमार राव के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट बन गई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 'स्त्री' साल 2018 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली 12वीं फिल्म बन गई है। फिल्म को समीक्षकों ने भी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। 

पढ़ें: राजकुमार राव की 'स्त्री' को मिली दमदार ओपनिंग, शानदार कमाई के बाद खाते में दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

4 of 5
एकता कपूर
प्रेरणा के किरदार पर एकता ने तोड़ी चुप्पी
एकता कपूर का फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल जल्द शुरू होने वाला है। 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का किरदार श्वेता तिवारी ने निभाया था। हाल ही में उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी पलक तिवारी को शो के सीक्वल में प्रेरणा का रोल ऑफर हुआ था। अब इस पर एकता कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी के 2' में एरिका फर्नांडिस मुख्य किरदार निभा रही हैं।

पढ़ें: श्वेता तिवारी के दावे पर एकता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- नहीं ऑफर किया गया था पलक को 'प्रेरणा' का रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood flashback sadhana
दिग्गज एक्ट्रेस साधना का जन्मदिन आज
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा साधना का हेयर स्टाइल इतना फेमस हुआ था कि उसका नाम ही 'साधना कट' पड़ गया था। 2 सितंबर 1941 को जन्मीं साधना ने महज 14 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में एक गाना मुड़-मुड़ के न देख के कोरस में साधना थीं। इसके बाद उन्होंने 16 साल की उम्र में सिंधी फिल्म 'अबाना' में लीड रोल में काम किया। 

पढ़ें: कभी सबसे ज्यादा फीस लेती थीं ये मशहूर एक्ट्रेस, आखिरी वक्त में किराए के घर में बिताई जिंदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें