फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर से लेकर तनुश्री दत्ता तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Fri, 28 Sep 2018 09:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lata mangeshkar
लता मंगेशकर का जन्मदिन आज
भारत रत्न लता मंगेशकर आज 89 साल की हो गई हैं। कोकिला कंठ, स्वर साम्राज्ञी लता जी आज भी उतनी ही सक्रिय हैैं और अपनी दिनचर्या पिछले कई दशकों से उसी तरह पूरी करती आ रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति कोविंद तक ने उन्हें बधाई दी और लंबी उम्र की कामना की।

पढ़ें: 56 साल पहले हुई थी लता मंगेशकर की हत्या की साजिश, 3 महीने तक नहीं गा पाई थीं कोई भी गाना
विज्ञापन

2 of 5
tanushree dutta
थम नहीं रहा नाना और तनुश्री का विवाद
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बीच विवाद थमता नहीं नजर आ रहा है। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से हिट हुईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर बदसलूकी का आरोप लगाकर फिल्म जगत में हंगामा मचा दिया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि नाना पाटेकर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है, वह अब कोर्ट जाएंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

पढ़ें: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर- 'अब कोर्ट जाऊंगा'
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth
श्रीसंथ ने फिर से भागने की कोशिश की
'बिग बॉस' के घर में समुद्री टास्क के बाद अब घरवालों को कालकोठरी की सजा के लिए कंटेस्टेंट को चुनना है। ऐसे में विचार विमर्श के दौरान सिंगल और जोड़ीदार टीम आपस में भिड़ती नजर आई। वहीं, श्रीसंथ एक बार फिर गुस्से में दिखे और घर से भागने की कोशिश की। गुरुवार को दिखाए गए एपिसोड में सीजन 11 के टॉप 4 कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता घर पहुंचे और घरवालों को 'सच का आईना' दिखाया।

पढ़ें: बिग बॉस Live: विकास गुप्ता ने दिखाया 'सच का आईना', श्रीसंथ फिर बोले- 'दरवाजा खोलो घर जाना है'

4 of 5
रणबीर
रणबीर कपूर का जन्मदिन आज
रॉकस्टार रणबीर कपूर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर के पिता मशहूर एक्टर ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हैं। रणबीर का निक नेम 'गंगलु' है और उनके दादा राज कपूर उन्हें इस नाम से पुकारा करते थे। साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से उन्होंने डेब्यू किया था। उसके बाद रणबीर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।

पढ़ें: सलमान ने इस वजह से रणबीर को जड़ दिया था थप्पड़, आज भी एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pataakha
'सुई धागा' और 'पटाखा' की होगी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर आज दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली फिल्म है यशराज बैनर की 'सुई धागा'। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दूसरी फिल्म है विशाल भारद्वाज की 'पटाखा'। सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की कॉमेडी-ड्रामा ये फिल्म दो बहनों की कहानी पर आधारित है।

पढ़ें:  पहले दिन ही वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस के मालामाल होने के कयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें