फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 12' से लेकर शाहिद कपूर तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें जिन पर रहेगी नजर

Sat, 22 Sep 2018 09:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
आज घर से बाहर होगा एक कंटेस्टेंट
'बिग बॉस' में 22 सितंबर को वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे। घरवालों की आम सहमति के चलते करणवीर बोहरा और निर्मल-रोमिल को कालकोठरी में पूरे सामान के साथ भेज दिया गया है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 को एक हफ्ता होने वाला है और घर में दो टास्क भी हो चुके हैं। ऐसे में अगले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे-सीधे नॉमिनेट किया गया है। 

पढ़ें: बिग बॉस: करणवीर और रोमिल-निर्मल में से होगा एक कंटेस्टेंट घर से बेघर, सलमान लेंगे घरवालों की क्लास
विज्ञापन

2 of 5
Batti Gul Meter Chalu
वीकेंड में बढ़ सकता है कलेक्शन
बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'मंटो'। फिल्म ‘मंटो’ लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक है। इस फिल्म में मंंटो के किरदार में नावजुद्दीन सिद्दीकी हैं। वहीं 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन दोनों ही फिल्मों की औसत शुरुआत हुई।

पढ़ें: पहले दिन ही चल पड़ी शाहिद कपूर की 'बत्ती गुल मीटर चालू', देखती रह गई नवाजुद्दीन की 'मंटो'
 
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
विराट की फिल्म का पोस्टर रिलीज
क्रिकेटर विराट कोहली कुछ भी करते हैं चर्चा में बने रहते हैं। विराट एक शानदार खिलाड़ी तो हैं ही साथ ही स्टाइलिश भी हैं। तभी तो एक फिल्म के जरिए डेब्यू करने वाले हैं। विराट कोहली ने 'ट्रेलर' का पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में वो काफी एग्रेसिव दिख रहे हैं। 

पढ़ें: 10 साल बाद अब विराट कोहली करने जा रहे इस फिल्म से डेब्यू, पोस्टर में दिखा इंटेस लुक

4 of 5
Anushka Sharma-Varun Dhawan
'सुई धागा' का नया गाना रिलीज
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म का एक नया गाना सामने आया है। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है जबकि इसके बोल वरुण ग्रोवर ने लिखा है वहीं अनु मलिक ने इसका संगीत दिया है। 

पढ़ें: गणपति के माहौल में वरुण धवन ने कहा- 'सब बढ़िया है', 'सुई धागा' का नया गाना रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Deol
'भैयाजी सुपरहिट' का टीजर रिलीज
लंबे समय से अटकी पड़ी सनी देओल की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में 'भैयाजी सुपरहिट' का टीजर रिलीज हो गया है। एक्शन, कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर भैयाजी सुपरहिट की झलक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में प्रीति जिंटा, सनी देओल की पत्नी का रोल निभा रही हैं।

पढ़ें: 'मैडम जी' के साथ मिलकर 'गदर' मचाने को तैयार हैं सनी देओल, टीजर रिलीज होते ही हुए 'भैयाजी सुपरहिट'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें