फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से लेकर कृष्णा कपूर तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Mon, 01 Oct 2018 08:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss 12
'बिग बॉस' में आज होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
'बिग बॉस 12' में दूसरे एविक्शन में निर्मल सिंह को घर से बेघर होना पड़ा। निर्मल सिंह और रोमिल चौधरी कॉमनर के रूप में घर में शामिल हुए थे। शो के प्रोमो में बताया गया है सोमवार के एपिसोड में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की भी एंट्री होगी। ऐसा पहली बार है जब 'बिग बॉस' के घर में शुरुआत के तीसरे हफ्ते ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।

पढ़ें: बिग बॉस: निर्मल हुए बेघर, शो में वापस लौटी कृति की जोड़ीदार, अब होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
विज्ञापन

2 of 6
tanushree dutta
फराह पर फूटा तनुश्री का गुस्सा
फिल्म इंडस्ट्री में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर भूचाल सा ला दिया है। एक ओर जहां बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने तनुश्री का समर्थन किया है तो वहीं फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने नाना पाटेकर संग एक फोटो शेयर की। बस फिर क्या था इसके बाद तनुश्री दत्ता ने करारा जवाब दिया है।

पढ़ें: नाना पाटेकर संग फोटो शेयर करना फराह खान को पड़ा महंगा, तनुश्री का आया ये करारा जवाब
विज्ञापन

3 of 6
Alisha Khan
अलीशा ने पूर्व पति पर लगाए गंभीर आरोप
एक्ट्रेस अलीशा खान ने अपने एक्स हसबैंड फिल्म प्रोड्यूसर लव कपूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अलीशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल बाद भी लव उनको ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। अलीशा ने बताया कि पहले उसने नशीला पदार्थ खिलाकर वीडियो बना लिया था। अब इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उन्हें परेशान कर रहा है। 

पढ़ें: 2 साल बाद फिर अलीशा खान ने पूर्व पति पर लगाए आरोप, बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल

4 of 6
neha dhupia
नेहा धूपिया का बेबी शावर
गुपचुप शादी के बाद अब नेहा धूपिया और अंगद बेदी जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। नेहा धूपिया के लिए बेबी शावर फंक्शन रखा गया था जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इस मौके पर नेहा किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी थी। 

पढ़ें: नेहा धूपिया के बेबी शावर में गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे अरबाज खान, जल्द कर सकते हैं शादी
विज्ञापन

5 of 6
Rajkummar Rao
राजकुमार राव को मिली ये बड़ी फिल्म
एक के बाद एक हिट दे रहे एक्टर राजकुमार राव पर फिल्ममेकर का भरोसा बढ़ता जा रहा है। उनकी गिनती आज के लीडिंग एक्टर्स में की जाने लगी है। खबरों के मुताबिक राजकुमार राव को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म दोस्ताना के सीक्वल के लिए फाइनल कर लिया गया है। करण जौहर पिछले काफी समय से 'दोस्ताना' के सीक्वल पर काम कर रहे हेैं। फिल्म का निर्देशन इस बार कॉलिन डी कुन्हा करेंगे। जबकि पहले पार्ट का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था।

पढ़ें: 'स्त्री' की सक्सेस के बाद राजकुमार राव के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म, सीक्वल में आएंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Krishna Raj Kapoor
नहीं रहीं राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूूर
एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। बता दें कि राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं। 

पढ़ें: राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें