फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से लेकर 'बिग बॉस' तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

Sun, 19 Aug 2018 08:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका-निक
प्रियंका की पार्टी में पहुंचे जानी-मानी हस्तियां
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आखिरकार सगाई कर ली है। सगाई के बाद प्रियंका ने भी देर ना करते हुए इस खास मौके की फोटो लगातार शेयर करती रहीं। प्रियंका ने पंंजाबी रीति रिवाजों से सगाई की। इस दौरान उनके सास-ससुर भी नजर आए। शनिवार की सुबह जहां सगाई हुई तो वहीं शाम को पांच सितारा होटल में पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्र की जानी मानी हस्तियां पहुंची।

पढ़ें: रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका ने दी शानदार पार्टी, मुकेश अंबानी से लेकर भंसाली तक आए नजर
विज्ञापन

2 of 5
salman khan bigg boss
बिग बॉस का नया प्रोमो
बिग बॉस' सीजन 12 का दूसरा प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो में सलमान खान कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं और मामा-भांजे की स्टोरी अलग अंदाज में बयां कर रहे हैं। बता दें कि इस बार शो में 3 कॉमनर और 3 सेलिब्रिटीज जोड़ी होंगी। 

पढ़ें: 'बिग बॉस-12' का दूसरा प्रोमो रिलीज, मामा-भांजे की कहानी सुनाते दिखे सलमान खान
विज्ञापन

3 of 5
कसौटी
'प्रेरणा' का फर्स्ट लुक आया सामने
पॉपुलर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' फिर से शुरू होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके पहले प्रोमो की काफी तारीफ हुई थी। अब एक नई वजह से यह शो चर्चा में आ गया है। दरअसल, शो में प्रेरणा के रोल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। 

पढ़ें: टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' की 'प्रेरणा' का फर्स्ट लुक लीक, ये एक्ट्रेस करेगी रोल

4 of 5
Divyanka Tripathi
दिव्यांका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए थे। जिसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया के साथ शादी कर ली। अब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने अपने ब्रेकअप के सवाल पर जवाब दिया।

पढ़ें: टीवी की इस बहू के एक्स ब्वायफ्रेंड ने मानी बड़ी गलती, 7 साल के रिलेशन के बाद हुआ था ब्रेकअप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manoj bajpayee
‘गली गुलियां’ का ट्रेलर रिलीज
मनोज बाजपेयी, नीरज काबी और रणवीर शौरी की फिल्म ‘गली गुलियां – इन दि सैडोज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में मनोज और नीरज काबी के सीन इंटेस हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी काफी दमदार होगी। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

पढ़ें: 'गली गुलियां' का ट्रेलर हुआ रिलीज, मनोज बाजपेयी की जबरदस्त एक्टिंग के दम पर फिल्म होगी हिट 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें