फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2.0' से लेकर शाहरुख खान तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर आज रहेगी नजर

Thu, 13 Sep 2018 09:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0
'2.0' का धमाकेदार टीजर रिलीज
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर '2.0' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डायरेक्टर शंकर की यह फिल्म इस साल 29 नवंबर को रिलीज होगी। माना जा रहा है यह भारत की सबसे महंगी फिल्म है जिसका बजट करीब 545 करोड़ रुपये है। फिल्म को तमिल और हिंदी में फिल्माया गया है जबकि इसे 13 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

पढ़ें: 2.0 का टीजर 3D में किया गया रिलीज, विलेन बन रजनीकांत पर भारी पड़ गए अक्षय कुमार
विज्ञापन

2 of 5
stree
'स्त्री' की धुआंधार कमाई जारी 
राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी स्टारर फिल्म 'स्त्री' की धुआंधार कमाई जारी है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं लेकिन अभी भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं हालांकि इस शुक्रवार अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' रिलीज होने वाली है ऐसे में फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

पढ़ें: बस 1 दिन और 100 करोड़ी हो जाएगी राजकुमार राव की 'स्त्री', 12वें दिन की कमाई धुआंधार
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan
लंदन में शाहरुख को किया गया सम्मानित
शाहरुख खान को लंदन में हुए एक सम्मान समारोह में सिनेमा को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया। बिजनेस शिखर सम्मेलन में उन्हें 'गेम चेंजर फॉर हर अनमैच्ड कॉन्ट्रीब्यूशन टू ग्लोब्लाइजिंग इंडियन सिनेमा' अवॉर्ड दिया गया। इस मौके पर शाहरुख ने ऐसे कई सुझाव दिए जिससे सिनेमा देखने वाले दर्शकों की संख्या में और इजाफा हो सके।

पढ़ें: भारत-ब्रिटेन शिखर सम्मेलन में शाहरुख बने 'गेम चेंजर', सिनेमा को ग्लोबलाइज करने में निभाई है भूमिका

4 of 5
mahima chaudhary
महिमा चौधरी का जन्मदिन आज
सुपरहिट फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी है। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। कॉलेज लाइफ से ही महिमा ने मॉडलिंग और एड फिल्मों में काम शुरू कर दिया था। इन्हीं दिनों डायरेक्टर सुभाष घई की नजर उन पर पड़ी और फिर यहीं से बॉलीवुड में उनका सफर शुरू हो गया।

पढ़ें: महिमा चौधरी का रिश्ता टूटने की वजह थीं संजय दत्त की दूसरी बीवी, शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vivek agnihotri and swara bhaskar
फिर से स्वरा पर भड़के विवेक अग्निहोत्री
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के बीच विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। पहले स्वरा भास्कर की वजह से विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। अब जब वो दोबारा ट्विटर पर लौट आए हैं तो स्वरा भास्कर पर एक बार फिर गुस्सा निकाला है।

पढ़ें: स्वरा ने डिलीट करवा दिया था डायरेक्टर का अकाउंट, अब बोले- 'तुम्हारी मां ने भी मेरी फिल्म रोकी थी' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें