फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण ग्रोवर पर यौन शोषण के आरोप से लेकर नितिन बाली तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Wed, 10 Oct 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
varun grover
वरुण ग्रोवर पर लगे यौन शोषण के आरोप
गीतकार और स्टैंड अप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर मी टू मूवमेंट की चपेट में आ गए हैं। उन पर कॉलेज के दिनों में उनकी जूनियर रही एक युवती ने आरोप लगाए हैं कि कॉलेज में एक प्ले के दौरान वरुण ने उनसे बदतमीजी की थी। जिसके बाद वरुण ग्रोवर ने ट्विटर पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, 'मैं पूरी तरह से इन सभी आरोपों से इनकार करता हूं। स्क्रीनशॉट में पूछे गए सारे सवाल झूठे और अपमानजनक हैं।' वरुण ग्रोवर पर आरोप लगने के बाद उनके बचाव में अनुराग कश्यप सामने आए हैं।

पढ़ें: अब 'सेक्रेड गेम्स' के लेखक पर लगा यौन शोषण का आरोप, बचाव में उतरे अनुराग कश्यप
 
विज्ञापन

2 of 5
ALOK NATH
आलोक नाथ ने आरोपों से किया इंकार
टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विंटा नंदा ने दिग्गज कलाकार आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद आलोक नाथ ने अपनी सफाई दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'वह बेकसूर हैं और आरोप लगाने वाले 25 साल तक खामोश क्यों रहे। क्या उस वक्त पुलिस और कानून नहीं था, जिसे जो कहना है कहता रहे, मेरा परिवार मेरे साथ है।'

पढ़ें: मी टू: प्रोड्यूसर के आरोपों पर आलोक नाथ ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात..
विज्ञापन

3 of 5
nitin bali
सिंगर नितिन बाली का निधन
बॉलीवु़ड गायक नितिन बाली की मंगलवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वो 47 साल के थे। नितिन ने 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने दिए। जानकारी के मुताबिक, रात 12.30 बजे बोरीवली से मलाड जाते समय एसवी मार्ग पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पढ़ें: 90 के दशक के सुपरहिट गायक नितिन बाली की सड़क हादसे में मौत

4 of 5
Vikas Bahl
विकास बहल को कारण बताओ नोटिस
बॉलीवुड में मी टू कैंपेन के तहत कई बड़े सेलिब्रिटीज का नाम सामने आ रहा है। इसी कड़ी में कंगना रनौत के बाद अब 'क्वीन' फिल्म की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान' ने डायरेक्टर विकास बहल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अगर विकास बहल इस हफ्ते नोटिस का जवाब देने में समर्थ नहीं हो पाते हैं तो भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।

पढ़ें: IFTDA ने डायरेक्टर विकास बहल को यौन शोषण मामले में जारी किया कारण बताओ नोटिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12
'बिग बॉस' में आज 'इविक्शन का वॉर'
बिग बॉस 12 के घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है और इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स दो धड़ों में बंट चुके हैं। आज एक धमाकेदार फैसला होना है। वीक डेज में घर से कोई एक कंटेस्टेंट बेघर होने वाला है। इस वक्त करणवीर बोहरा, नेहा पेंडसे और श्रीसंथ नॉमिनेटेड हैं। आमतौर पर वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें