फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीनियस का ट्रेलर लॉन्च, इवेंट में 'गदर' मचाते हुए नजर आए उत्कर्ष शर्मा

Tue, 24 Jul 2018 11:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उत्कर्श शर्मा और ईशिता चौहान
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनिल शर्मा की नई फिल्म 'जीनियस' का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई के अंधेरी में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म से जुड़ा पूरा स्टारकास्ट नजर आया। फिल्म में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अनिल इस फिल्म से अपने बेटे को लॉन्च कर रहे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
anil sharma with star cast
बता दें कि उत्कर्ष इससे पहले सनी देओल की फिल्म 'गदर' में उनके बेटे का किरदार निभा चुके हैं। अब जब वह बड़े हो चुके तो पिता ने बेटे को लीड रोल में लॉन्च करने की शानदार कोशिश की है। अब देखना रोचक होगी कि दर्शक उत्कर्ष को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।   
 
विज्ञापन

3 of 6
utkarsh sharma and ishita chauhan
तीन मिनट 20 सेकेंड लंबे इस ट्रेलर के शुरूआती हिस्से में उत्कर्ष एक कॉलेज स्टूडेंट के तौर पर दिखाई देते हैं। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि उत्कर्ष को संस्कृत और केमिस्ट्री पर अच्छी पकड़ है। कॉलेज में ही उसकी मुलाकात ईशिता चौहान से होती है जिसे देखते ही वो दिल दे बैठता है। लेकिन थोड़ी देर बाद पता चलता है कि उत्कर्ष कोई स्टूडेंट नहीं बल्कि एक रॉ एजेंट है। ईशिता चौहान भी इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने जा रही हैं।

 

4 of 6
anil sharma and utkarsh sharma
साधारण सा कॉलेज स्टूडेंट नजर आने वाला उत्कर्ष दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नापाक इरादों को नेस्त्नाबूद करना चाहता है। हॉलीवुड के गैंग्स्टर की तरह कपड़े पहने नवाज हेलीकॉप्टर से उड़ते हैं, स्टायलिश कार से चलते है और मेन लीड उत्कर्ष की नाक मे दम कर देते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
team genius
फिल्म की सिनेंमाटोग्राफी कमर्शियल सिनेमा जैसी ही है और ट्रीटमेंट के हिसाब से ये फिल्म अपनी समकालीन कमर्शियल फिल्मों जैसी ही नजर आती है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक दिया है। फिल्म में एक रोमैंटिक गाने के साथ ही मोहित चौहान और हिमेश रेशमिया भी लंबे समय बाद साथ काम करेंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
utkarsh sharma
इस फिल्म में मिथुन चक्रबर्ती और आयशा जुल्का भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म को अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। जीनियस 24 अगस्त को सिनेमाघरो में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें