फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मनमर्जियां 'के ट्रेलर से लेकर शिवरात्रि तक, मनोरंजन और धर्म जगत से जुड़ी ये हैं आज की बड़ी खबरें

Thu, 09 Aug 2018 09:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनमर्जियां
'मनमर्जियां' का ट्रेलर रिलीज
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनीं 'मनमर्जियां' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। करीब तीन साल बाद अभिषेक बच्चन फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अपोजिट तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। यह एक म्यूजिकल रोमांस फिल्म है। फिल्म को इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। बड़े परदे पर 'मनमर्जियां' 14 सितंबर को रिलीज होगी।

पढ़ें: अभिषेक बच्चन की इस तस्वीर का क्या है राज, एक साथ 5 फिल्में ठुकरा यूं कर रहे 'मनमर्जियां'
विज्ञापन

2 of 6
एकता कपूर
नेताओं के फोन से परेशान एकता कपूर
एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'लैला-मजनू' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास राजनेताओं समेत कई प्रभावशाली लोगों के कॉल्स आते हैं और वो अपने रिश्तेदारों को काम देने की सिफारिश करते हैं। एकता ने यह भी कहा कि इस वजह से कई बार उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

पढ़ें: एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, 'राजनेता फोन कर मुझसे अपने रिश्तेदारों के लिए मांगते हैं काम'
विज्ञापन

3 of 6
Mahesh Babu
फिल्मी है महेश और नम्रता की लव स्टोरी 
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू आज 43 साल के हो गए हैं। महेश बाबू ने एक्ट्रेस रह चुकीं नम्रता शिरोडकर से शादी की है। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। नम्रता उम्र में महेश से तीन साल बड़ी हैं।

पढ़ें: पहली मुलाकात में ही नम्रता पर दिल हार बैठे थे महेश बाबू, उम्र का फासला भी नहीं बना पाया दूरी

4 of 6
हंसिका मोटवानी
26 की हुईं हंसिका मोटवानी
बतौर बाल कलाकार बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त को हुआ था। हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। कई टीवी शो करने के बाद साल 2003 में हंसिका ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में काम किया था। फिल्म में हंसिका ने चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था। हंसिका आजकल बॉलीवुड में तो नहीं नजर आ रहीं लेकिन वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बडी स्टार हैं।

पढ़ें: 4 साल में अचानक इतनी बड़ी हो गई थीं ये एक्ट्रेस, चाइल्ड आर्टिस्ट से मिला था हीरोइन का रोल
विज्ञापन

5 of 6
रणवीर सिंह
सोशल मीडिया पर रणवीर का वीडियो वायरल
अपने बेबाक अंदाज और फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर खबरों में बने हुए हैं। दरअसल, रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान रणवीर की एक झलक पाने के लिए फैंस उतावले हो गए।

पढ़ें: कार पर खड़े होकर रणवीर सिंह ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिव - फोटो : self
आज सावन महीने की शिवरात्रि
सावन महीने की शिवरात्रि आज है। माना जाता है शिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा दिन है। इस दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर जल और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना शुभ होता है।

पढ़ें: 9 अगस्त को है सावन महीने की शिवरात्रि, भूलकर भी ना करें ये 5 काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें