बॉलीवुड में कई परिवार ऐसे हैं जिनके लगभग सभी सदस्य इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इसमें भट्ट परिवार भी शामिल हैं जिसमें महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट जैसे सभी सदस्य बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। वहीं महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की जोड़ी ने तो बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बनाई है। हालांकि महेश और मुकेश भट्ट इसी साल प्रोफेशनली तौर पर अलग हो गए। दोनो भाईयों ने विशेष फिल्म्स नाम की कंपनी से जुड़कर कई सालों तक बेहतरीन काम किया लेकिन जनवरी में कंपनी के संस्थापक मुकेश भट्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अब कंपनी उनके बच्चे संभालेंगे और वो सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। हालांकि इस पर आधिकारिक रूप से दोनो की ही तरफ से कुछ नहीं कहा गया था। वहीं इस मामले पर अब इमरान हाशमी ने दोनों के अलग होने की वजह का खुलासा किया है।