फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर को हरा जिंदगी की जंग जीता बेटा तो भावुक हुए इमरान हाशमी, दिया प्यारा सा संदेश

Mon, 14 Jan 2019 03:52 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमरान
लंबे समय बाद अभिनेता इमरान हाशमी की जिंदगी से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। इमरान के बेटे को अब कैंसर नहीं है वह अब कैंसर फ्री हैं। इमरान ने बेटे के इस गंभीर बीमारी से मुक्त होने पर एक प्यारा सा संदेश लिखा हैं। उन्होंने लिखा है, आज का दिन मेरे लिए बेहद खास हैं। मेरे बेटे को आज कैंसर फ्री घोषित किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Emraan Hashmi - फोटो : social media
इमरान हाशमी आगे लिखते हैं कि मेरे लिए यह समय एक यात्रा की तरह था। आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के लिए दिल से धन्यवाद। कैंसर से लड़ने के लिए आपका प्यार और प्रार्थना बहुत काम आई हैं। आगे विश्वास है कि बहुत कुछ करना है। तुम इस बैटल को जीत सकते हो। द किस ऑफ लाइफ।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Emraan Hashmi
सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी अब अपनी इमेज को लेकर बेहद सतर्क हैं। फिल्म मर्डर के गाने भीगे होंठ तेरे में इमरान और मलाइका शेरावत पर फिल्माए गए इंटीमेट सीन ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उसके बाद भी इमरान ने जितनी फिल्में कीं ज्यादातर में उनके किस सीन जरूर होते थे।

4 of 5
emraan hashmi
इमरान हाशमी की फिल्म वाय चीट इंडिया का नाम पहले चीट इंडिया था। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म का टाइटल बदलने के निर्देश दिए, जिसके बाद निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलने पर अपनी हामी दे दी। फिल्म का नाम अब वाय चीट इंडिया रखा गया है और यह 18 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म से बतौर निर्माता इमरान अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
emraan hashmi
वहीं बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी सेंसर बोर्ड के फिल्म चीट इंडिया का नाम बदलने से खासा नाराज हैं। उनकी फिल्म 'चीट इंडिया' को बोर्ड के आदेश के बाद 'वॉय चीट इंडिया' कर दिया गया है जिस पर इमरान का नाराजगी भरा बयान आया है। उन्होंने इसे अतार्किक और हास्यस्पद बताया है। फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' देश की शिक्षा व्यवस्था पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें