Emraan Hashmi Movies Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, जिन्हें 'सीरियल किसर' और 'चॉकलेट बॉय' के नाम से भी जाना जाता है। उनकी कई फिल्में की कहीना हिट रही तो कुछ फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए। जानिए उनकी 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' आज 25 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इमरान की पुरानी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया? आइए, उनकी जानते हैं उनकी 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 12
फिल्म मर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
मर्डर
2004 में रिलीज हुई इमरान हामशी की फिल्म 'मर्डर' उनके करियर की पहली सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म में इमरान के अलावा मल्लिका शेहरावत ने अभिनय किया है। सस्पेंस थ्रिलर और बोल्ड सींस से भरी यह फिल्म 5 करोड़ के बजट में बनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने इमरान को रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया और निर्माण मुकेश भट्ट ने किया है।
विज्ञापन
3 of 12
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
जहर
उदिता गोस्वामी और शमिता शेट्टी के साथ इमरान हाशमी की थ्रिलर फिल्म 'जहर' दर्शकों को खूब पसंद आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म में कहानी के साथ ही दर्शकों को इसके गाने भी बेहद पसंद आए। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी और इसका निर्माण महेश भट्ट ने किया है।
4 of 12
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
सेल्फी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म "सेल्फी" ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म मलयालम फिल्म "ड्राइविंग लाइसेंस" का हिंदी रीमेक है। फिल्म को रिलीज के बाद बहुत कम सफलता मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
5 of 12
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
आशिक बनाया आपने
2005 में आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का म्यूजिक सुपरहिट रहा और इमरान की रोमांटिक इमेज को मजबूत किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपनी लागत निकालते हुए लगभग 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस फिल्म में इमरान के अलावा सोनू सूद और तनुश्री दत्ता ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
6 of 12
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
गैंगस्टर
कंगना रनौत और शाइनी आहूजा के साथ इस फिल्म ने इमरान की एक्टिंग को नई पहचान दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये कमाए, जो इसके बजट से ज्यादा था।
विज्ञापन
7 of 12
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan
अक्सर
गैंगस्टर के अलावा 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'अक्सर' के गाने और कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई। यह फिल्म सेमी-हिट रही और इसने लगभग 8-10 करोड़ रुपये की कमाई की। यह एक थ्रिलर फिल्म है।
8 of 12
इमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
जन्नत
इमरान की सबसे यादगार फिल्मों में से एक 'जन्नत' ने क्रिकेट सट्टेबाजी की कहानी से सभी का ध्यान खींचा। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमाए और सुपरहिट रही।
9 of 12
इमरान हाशमीइमरान हाशमी
- फोटो : इंस्टाग्राम
राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज
2009 में रिलीज हुई हॉरर थ्रिलर फिल्म 'राज' ने इमरान की लोकप्रियता को और बढ़ाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा कंगना रनौत ने भी अभिनय किया है।
10 of 12
कोंकणा सेन शर्मा - एक थी डायन
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक थी डायन
'एक थी डायन' 2013 में रिलीज हुई हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कन्नन अय्यर ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा हुमा कुरैशी, कोंकणा सेन शर्मा और कल्कि ने अभिनय किया है। यह फिल्म फ्लॉप रही।
11 of 12
टाइगर 3
- फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इस फिल्म में इमरान ने विलेन का किरदार निभाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 466 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
ग्राउंड जीरो
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’में इमरान हाशमी एक बीएसएफ अधिकारी की भूमिका में हैं, जो नरेंद्र नाथ दुबे से प्रेरित है। सई ताम्हणकर उनकी पत्नी और जोया हुसैन और रजत कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। sacnik के अनुसार फिल्म ने आज पहले दिन अभी तक 0.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़े अभी बदल सकते हैं।