कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘इमरजेंसी’ दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ही इस फिल्म को निर्देशित कर रही हैं। यह फिल्म 25 जून 2023 में रिलीज होगी। बीते दिनों ही कंगना ने एक पोस्टर शेयर कर अपनी फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। बता दें कि कंगना रणौत आखिरी बार फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन करती दिखी थीं। इसके बावजूद कंगना दर्शकों को सिनेमाघरों तक खिंचने में कामयाब नहीं रहीं।