फिल्मी जगत के जाने माने अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने स्टंट्स, फिजीक और डांस के लिए मशहूर हैं। अक्सर अपनी फिल्मों में वह अपनी इन प्रतिभाओं का इस्तेमाल और प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसी तरह के प्रदर्शन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 5
baaghi 2
- फोटो : file photo
दरअसल इन दिनों ह्रितिक रोशन के साथ अपनी पहली फिल्म में व्यस्त टाइगर श्रॉफ जल्द ही इस महीने के अंत तक अपनी अगली फिल्म बागी 3 की शूटिंग स्टार्ट करेंगे। वहीं असली बात यह है कि इस बार टाइगर खुद ही अपने स्टंट डायरेक्ट करने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Baaghi 2
- फोटो : file photo
फिल्म बागी 3 से जुड़ी एक खबर कुछ ही दिन पहले आई थी की अभिनेता रितेश देशमुख टाइगर की इस फिल्म में उनके बड़े भाई के किरदार में नज़र आने वाले हैं। वहीं अब इस खबर ने टाइगर के फैंस को उनकी इस फिल्म के लिए और भी बेसब्र कर देना है।
4 of 5
Baaghi 2
- फोटो : file photo
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में निपुण टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म के लिए कलारीपयट्टू, कंग फू, क्राव मागा, किक बॉक्सिंग और मुआय थाई का कड़ा अभ्यास किया है। इसी के साथ टाइगर इस फिल्म के निर्देशक अहमद खान के साथ मिलकर फिल्म के लिए खास तौर पर नए स्टंट्स को इजाद करना चाहते हैं। इन सभी के अलावा टाइगर फिल्म के लिए खास तौर पर हैवी आर्टिलरी का अभ्यास भी करने वाले हैं।
वहीं यह फिल्म इस महीने के अंत तक शुरू की जाएगी, जिसका पहला हिस्सा मुंबई में फिल्माया जाएगा। इसीके बाद फिल्म की शूटिंग मौरोको, टर्की, साइबेरिया, इजिप्ट और त्बिल्सी में भी होगी। निर्माताओं की मानें तो इन सभी जगहों का मोआयेना वह कर चुके हैं और फिल्म की शूटिंग के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो चुके हैं।