फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Movie Box Office Collection Day 1: 'इमरजेंसी' का नहीं चला जादू, पहले दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई

Sat, 18 Jan 2025 07:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emergency Movie Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' आज शुक्रवार 17 जनवरी को सिनेमाघरों में लग गई है। देश में लगे आपातकाल की घटना पर आधारित इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
फिल्म इमरजेंसी में अभिनय के अलावा इसका निर्देशन भी करेंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार और विवादों का सामना करने के बाद कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' आखिर आज सिनेमाघरों में आ गई है। यह फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का कब्जा है। इसके अलावा आज ही अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' भी रिलीज हुई है। इससे पहले नए साल में 'गेमचेंजर' और 'फतेह' भी थिएटर्स में पहुची हुई हैं। ऐसे में कंगना की 'इमरजेंसी' की ओपनिंग कैसी रही? जान लेते हैं... 

विज्ञापन


 Emergency Review: इंदिरा गांधी पर बनी अब तक की सबसे सराहनीय फिल्म, कंगना रनौत का अभिनय, निर्देशन दोनों कमाल के

इमरजेंसी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
पहले दिन हुई कितनी कमाई?
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक कंगना रनौत की इस फिल्म ने दो करोड़ 35 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिलहाल के आंकड़ों के हिसाब यह फिल्म की धीमी शुरुआत है। फिल्म 'इमरजेंसी' को करीब 25 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया है। देखना होगा कि वीकएंड पर फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है।

फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब
पिछली फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के मुकाबले बेहतर
बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक कोई फिल्म अगर अपने बजट का दस फीसदी कमाती है तो इसकी शुरुआत औसत मानी जाती है। वहीं, अगर 20 फीसदी कमाए तो अच्छी शुरुआत कही जाती है। फिलहाल के आंकड़ों के हिसाब से 'इमरजेंसी' की पहले दिन की कमाई औसत से कम ही है। हालांकि, फिल्म की कमाई में एक सकारात्मक पहलू जरूर देखने को मिला है। फिल्म 'मणिकर्णिका' के बाद कंगना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप ही थीं। उनकी आखिरी फिल्म 'तेजस' भी फ्लॉप साबित हुई। मगर 'इमरजेंसी' का कलेक्शन कंगना की 'तेजस' (2023) से बेहतर है। तेजस ने ओपनिंग डे पर 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

यह खबर भी पढ़ें:
Aman Jaiswal Death: सड़क दुर्घटना में हुई टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मौत, 23 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

फिल्म 'इमरजेंसी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कैसा रहा कंगना की पिछली पांच फिल्मों का हाल
कंगना रनौत की पिछली पांच फिल्मों का जिक्र करें तो 'तेजस' से पहले उनकी फिल्म धाकड़ साल 2022 में आई। हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसने ओपनिंग डे पर सिर्फ 55 लाख रुपये ही कमाए। वहीं, साल 2021 में आई थलाइवी ने तो सिर्फ 32 लाख रुपये की कमाई ही की। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। साल 2020 में आई पंगा भी फ्लॉप साबित हुई और इसने ओपनिंग डे पर 2.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं साल 2019 में आई जजमेंटल है क्या फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह भी फ्लॉप रही। साल 2019 में ही आई फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' ने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर औसत रही। इसके बाद कंगना की कोई फिल्म हिट नहीं हुई है।

यह खबर भी पढ़ें:
Jailer 2 BTS Video: जेलर 2 का बीटीएस वीडियो वायरल, दिखी रजनीकांत की सिग्नेचर स्लो-मो वॉक, असली 'टाइगर' कौन
विज्ञापन

फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
सांसद बनने के बाद पहली फिल्म
कंगना रनौत ने इमरजेंसी में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार अदा किया है। उन्होंने अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है। क्रिटिक्स से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दर्शकों ने भी फिल्म को सराहा है। 'इमरजेंसी' का निर्देशन भी खुद कंगना ने किया है। सांसद बनने के बाद कंगना की यह पहली फिल्म रिलीज हुई है। हालांकि, इसकी मेकिंग सांसद बनने से पहले ही शुरू हो गई थी। इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे, महिमा चौधरी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें