फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency: 'भाई-भतीजावाद की उपज थीं इंदिरा गांधी', 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले कंगना रनौत का बड़ा बयान

Wed, 08 Jan 2025 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि इंदिरा गांधी को विशेषाधिकार प्राप्त थे और उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भाई-भतीजावाद की उपज थीं।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म इमरजेंसी में अभिनय के अलावा इसका निर्देशन भी करेंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ रंगना रनौत अपने मुखर स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंगना ने हमेशा से ही इंडस्ट्री में नोटिज्म को लेकर बेबाक बयान दिया है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी को भी "भाई-भतीजावाद की उपज" बताया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने इंदिरा गांधी को बताया नेपोटिज्म की उपज
हाल ही में, आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कंगना ने कहा कि वह हमेशा से ही नेपोटिज्म के खिलाफ रही हैं, लेकिन उन्होंने 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी की भूमिका को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। कंगना ने कहा, "साफ है कि इंदिरा गांधी भाई-भतीजावाद की उपज थीं। लेकिन जब मैं कुछ ऐसे लोगों से मिलती हूं, जैसे कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में हैं, जो मुझे पसंद नहीं होते या जिनकी तरह मैं नहीं बनना चाहती, तब भी मैं पूरी ईमानदारी के साथ किरदार निभाती हूं। एक कलाकार होने का मतलब है किसी भी तरह की रंग-बिरंगी धारणा नहीं रखना।"

Pakistani Actors: कम नहीं है इन पाकिस्तानी एक्टर-एक्ट्रेस की भारत में पॉपुलैरिटी, हिंदी फिल्मों में भी आए नजर
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
इंदिरा गांधी के लिए ईमानदार सोच रखती हैं कंगना
 कंगना ने आगे कहा, "मैं एक ऐसी पार्टी से आती हूं जो लोगों की है, जैसा कि नाम से पता चलता है, लेकिन मैं अभी भी किसी ऐसे व्यक्ति के लिए काफी ईमानदार सोच रख सकती हूं, जो विशेषाधिकार प्राप्त पृष्ठभूमि से आई थीं। इंदिरा गांधी एक ऐसे बैकग्राउंड से आई थीं कि उन्हें बहुत ही विशेषाधिकार प्राप्त थे।"

Indira Gandhi: कंगना से पहले इन अभिनेत्रियों ने निभाया इंदिरा गांधी का रोल, एक ने तो तीन बार किया यह किरदार

4 of 5
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब
इंदिरा गांधी को मिले थे विशेषाधिकार
अपनी बात जारी रखते हुए कंगना ने कहा, 'वह तीन बार प्रधानमंत्री रहीं और पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। वह सचिव बनीं और उन्हें सभी बेहतरीन मंत्रालय मिले। आप इससे ज्यादा विशेषाधिकार क्या मांग सकते हैं? लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनका कोई समझदार पक्ष नहीं दिखा सकती हूं।"'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इन सितारों से सजी है फिल्म
बता दें कि कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में  रिलीज होगी। इस फिल्म में  अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें