फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush Teaser: तो इस वजह से विवादों में आई 'आदिपुरुष'! 100 सेकंड के टीजर में मेकर्स ने कर डालीं 10 गलतियां

Wed, 05 Oct 2022 03:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Adipurush Teaser Trolled: प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर जारी हो गया है। 100 सेकंड के इस टीजर में मेकर्स ने 10 ऐसी गलतियां कर डाली हैं जिनकी वजह से फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं 500 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बायकॉट गैंग के निशाने पर भी आ गई है। टीजर के जारी होने के बाद से ही इसके बहिष्कार की मांग उठने लगी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इसे इतना ट्रोल किया जा रहा है? दरअसल, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा की थी कि यह फिल्म महर्षि वाल्मिकी की रामायण पर आधारित है। लेकिन टीजर में जो दिखाया गया है उसका जिक्र कभी किसी हिंदू शास्त्र या लोककथाओं में नहीं किया गया है। यहां देखिए सबूत...

विज्ञापन

2 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के टीजर ने दर्शकों को निराश कर दिया। इसकी मुख्य वजह फिल्म के वीएफएक्स हैं। फिल्म के VFX इतने ज्यादा खराब हैं कि इन्हें VFX नहीं धोखा कहा जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह किसी कार्टून या एनिमेशन मूवी से भी खराब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीजर में सैफ अली खान के 'रावण' वाले लुक को लोगों ने बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया।  मॉडर्न, स्टाइलिश और स्पाइक हेयरकट में नजर आ रहे रावण को देख लोगों का कहना है कि सैफ अली खान रावण नहीं खिलजी लग रहे हैं।
 

4 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में प्रभास के लुक पर भी विवाद हो रहा है। आदिपुरुष में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे प्रभास पैरों में खड़ाऊ नहीं बल्कि सैंडिल पहने नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मूवी में श्रीराम और सीता माता की ड्रेस और लुक पर भी सवाल उठ रहे है। बता दें कि टीजर में सीता का किरदार निभा रही कृति सेनन की झलक देखने को मिली है। इसमें उनके पहनावे को देख लोग भड़क गए हैं। लोगों का कहना है कि स्त्री व पतिव्रता धर्म का पालन करने वाली मां सीता का ऐसा लुक स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोशल मीडिया पर रावण के वाहन पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि 'रावण का वाहन पुष्पक था न कि कोई दैत्य। रावण की एक महान धार्मिक शख्सियत रही है न कि कोई राक्षस।'
 
विज्ञापन

7 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भागवान राम और रावण के लुक के बाद हनुमान जी का लुक भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है। फिल्म का टीजर देखने के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी भड़क गए है। उनका कहना है कि फिल्म के टीजर में हनुमान के अंग वस्त्र अजीब से है। इतना ही नहीं मंत्री ने आदिपुरुष के मेकर्स को चेतावनी दी है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि आदिपुरुष का मैंने ट्रेलर देखा है। फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य है। हमारी आस्था के केंद्र बिन्दुओं को जिस रूप में दिखाया गया है, वह अच्छा नहीं है। अब हनुमानजी के वस्त्र चमड़े के दिखाए गए हैं। हनुमान जी के चित्रण में अलग से कहा गया है कि कानन कुंडल कुंचित केसा, हाथ वज्र और ध्वजा विराजे। इसमें उनके सभी वस्त्र बताए गए है। यह आस्था पर कुठाराघात है। यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य हैं। MP News: फिल्म आदिपुरुष के निर्माता को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी, बोले यह हमारी आस्था पर कुठाराघात

8 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में युद्ध स्थल का दृश्य दिखाया गया है, जिसमें राक्षस नजर आ रहे हैं। इस दृश्य को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि आदिपुरुष में प्रभु राम, राक्षसों की सेना से लड़ते दिख रहे हैं। किसी हिंदू शास्त्र या लोककथाओं में इस तरह के चित्रण के बारे में कभी नहीं सुना। यह दृश्य तो हॉलीवुड की फिल्मों से कॉपी किया गया है। 

9 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म आदिपुरुष का टीजर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इसके वीएफएक्स की तुलना बच्चों के टेम्पल रन गेम और गेम ऑफ थ्रोन्स से कर रहे हैं।
 

10 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'आदिपुरुष' के मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है। इंटरनेट पर फिल्म से जुड़े कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं। कई मीम्स में फिल्म के दृश्स की तुलना राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स से की जा रही है। 

11 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के कई सीन्स हॉलीवुड की फिल्मों और शोज जैसे गेम ऑफ थ्रोन्स, राइज ऑफ द प्लैनेट से कॉपी किए गए हैं। प्रभास का यह सीन क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म एक्स्ट्रैक्शन के सीन की कॉपी है। वहां भी ऐसे ही पानी के भीतर मेडिटेशन करने का हू ह बू सीन है। बता दें कि जब से 'आदिपुरुष' का टीजर जारी हुआ है तभी से लोग सोशल मीडिया पर प्रभास की फिल्म के दृश्यों की तुलना हॉलीवुड की फिल्मों से कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स फिल्म के मेकर्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। 
 
 
विज्ञापन
Next