फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: बुखार के बाद भी कंगना रनौत ने परिवार के साथ मनाई पिकनिक, सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव

Sat, 02 Nov 2024 09:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रनौत बदलते मौसम के बीच गले के संक्रमण और बुखार से परेशान हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने हालिया एक्स पोस्ट के जरिए किया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम- कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वह कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। फिल्म दुनिया में नाम कमाने के अलावा वह अब सांसद के रूप में अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रही हैं। इसके बावजूद भी वह फैंस के लिए सोशल मीडिया पर थोड़ा वक्त जरूर निकाल लेती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
बुखार और गले के संक्रमण से कंगना परेशान
हाल ही में कंगना ने अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गले के संक्रमण के साथ बुखार भी हो गया है। हालांकि, उन्होंने आगे यह भी कहा कि इसके बावजूद उन्होंने परिवार के साथ घर के बाहर पिकनिक मनाई।  
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम- कंगना रनौत
अभिनेत्री ने एक्स पर दिया अपडेट
अभिनेत्री ने एक्स पर लिखा, "आज सुबह मुझे गले में बहुत ज्यादा संक्रमण हो गया था। मैंने अपने परिवार के लिए पिकनिक की योजना बनाई थी, लेकिन संक्रमण और बुखार से बहुत परेशान थी, इसलिए मैंने उनके साथ शामिल न होने का फैसला किया, मैंने कभी भी खुद को अपनी इच्छा के विरुद्ध कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया, लेकिन उन्होंने वास्तव में मुझे मजबूर किया।"

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम- कंगना रनौत
परिवार के साथ पिकनिक मनाकर खुश हैं कंगना
 उन्होंने आगे लिखा, "सच कहूं तो घर से बाहर निकलना और धूप, मसालेदार नूडल्स और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना एक बहुत बढ़िया विचार था। आज के कुछ पल शेयर कर रही हूं। एक बार फिर जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रिय रितु रनौत।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'इमरजेंसी' - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही इमरजेंसी नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। हालांकि, विवादों के चलते यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो सकी है।
Prabhas: टिकट खिड़की पर फिर से तहलका मचाएंगे प्रभास, इन दो सुपरहिट निर्देशकों की फिल्म में काम करने की अटकलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें