Elli Avram
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आने वाली पहली स्विडिश एक्ट्रेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक एली अवराम बॉलीवुड में एक्टिंग करने वाली पहली स्वीडिश अभिनेत्री हैं। शुरुआत में उनकी तुलना अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ की गई थी। इसी के आधार पर लोगों ने उन्हें नोट करना शुरू किया था। एली को एक्टिंग के साथ-साथ स्केटिंग, डांसिंग और सिंगिंग का भी शौक है। 2013 में 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लेने के बाद एली ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सातवें सीजन में हिस्सा लिया। फिल्मों की बात करें वर्ष 2013 में एली को सबसे पहले सौरभ वर्मा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'मिकी वायरस' में मुख्य भूमिका अदा करने का मौका मिला। इसमें वह मनीष पॉल के साथ नजर आईं। इसके बाद वर्ष 2014 में एली ने करण जौहर की फिल्म 'उंगली' में काम किया। फिल्म में वह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आईं थीं। वर्ष 2015 में एली को तीसरी बॉलीवुड फिल्म मिली, 'किस किसको प्यार करूं।' इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। एली 'वन नाइट स्टैंड', 'नाम शबाना' और 'पोस्टर बॉय' में भी काम कर चुकी हैं।