फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी की मूछों को नोंचती दिखीं एली तो अभिनेता ने ऐसे किया रिएक्ट, वीडियो वायरल

Thu, 21 Nov 2019 12:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Elli Avram - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट एली अवराम और अभिनेता मनोज बाजपेयी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एली अवराम, मनोज बाजपेयी की मूछों को नोंचती नजर आ रही हैं। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
elli avram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को खुद एली अवराम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एली ने कैप्शन में लिखा, 'बिल्कुल एक एक्साइटिड शरारती बच्चे की तरह।' एली द्वारा शेयर किए वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
elli avram
इसके आगे एली ने लिखा, 'मनोज बाजपेयी सर आपको याद है कि मैंने इस पल के लिए कितना इंतजार किया था।' वैसे बता दें कि ये वायरल वीडियो एक एड शूट के दौरान का है। वीडियो में एली लाल रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं मनोज का भी अंदाज शानदार है।

4 of 5
elli avram
बात एली के करियर की करें तो एली बिग बॉस के सातवें सीजन में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही 2013 में मनीष पॉल के साथ फिल्म मिक्की वायरस से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी सफलता नहीं मिली थी। वहीं एली जल्द ही दिशा पाटनी और अनिल कपूर स्टारर फिल्म मलंग में नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मनोज बाजपेयी हाल ही में वेब सीरीज द फैमिली मैन में नजर आए थे। ये मनोज की पहली वेब सीरीज थी। इस वेब सीरीज को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। इसके साथ ही मनोज की अगली फिल्म मुंबई सागा है। फिल्म का एक पोस्टर काफी पहले रिलीज किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें