s s rajamouli
राजामौली की आरआरआर में राम चरन तेजा और एनटीआर जूनियर लीड रोल्स में हैं। इसके साथ ही फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मूल रूप से तेलुगू में बन रही आरआरआर एक पीरियड फिल्म है। फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के साथ हैदराबाद के निजाम के खिलाफ जंग लड़ी थी।