फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में इन फिल्मों पर होगी 'राजनीति', बॉक्स आफिस पर टकराएंगे बॉलीवुड के दिग्गज

Tue, 11 Dec 2018 01:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
The Accidental Prime Minister - फोटो : instagram
5 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के नतीजों के बाद देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। चुनाव नतीजे कई बातों से तय होंगे लेकिन इससे पहले कुछ राजनीतिक फिल्में बड़े पर्दे पर खूब चर्चाएं बटोरेंगी। इनमें ज्यादातर नेताओं की बायोपिक है तो वहीं राजनीतिक घटनाओं पर आधारित फिल्में भी होंगी। अब देखना होगा कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
the accidental prime minister - फोटो : instagram
सबसे पहले बात करते हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की। फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका अनुपम खेर निभा रहे हैं। रिलीज से पहले ही कांग्रेस ने इस फिल्म का विरोध शुरू कर दिया है। पिछले दिनों फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
batla house - फोटो : twitter
निर्देशक निखिल आडवाणी दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर फिल्म बनाने और रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म में पहले सैफ अली खान थे, अब उनकी जगह जॉन अब्राहम हैं। साल 2008 में ये विवादित एनकाउंटर हुआ था। उस वक्त यूपीए की सरकार थी। खबरों के मुताबिक निखिल पहले ऑपरेशन ब्लू स्टार पर फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गईं तो यह फिल्म नहीं बन पाई।

4 of 5
lal bahadur shastri - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर फिल्म ताशकंद बनाई है। यह फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के वक्त विवाद हो सकता है। इसमें उन्होंने तत्कालीन कांग्रेसी सत्ता से कुछ कड़े सवाल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nt ramarao - फोटो : file photo
केवल बॉलीवुड ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी राजनीतिक बायोपिक लाने में पीछे नहीं है। अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बायोपिक को इस साल उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने लॉन्च किया था। बॉलीवुड में गब्बर इज बैक बनाने वाले कृष इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। शूटिंग शुरू हो चुकी है। एनटीआर के बेटे बालकृष्ण फिल्म में पिता की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें