फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हिट के बाद इस एक्ट्रेस ने दी फ्लॉप की भरमार, कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस के लिए किया प्रचार

Tue, 11 Dec 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
mahima chaudhary - फोटो : file photo
देश में चुनावी माहौल चल रहा है। 5 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नतीजों के बाद सरकार बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। चुनावों और राजनीति की दुनिया से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी ने खुद तो चुनाव लड़ा ही, साथ ही कई ऐसे भी सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने कैंडिडेट्स के लिए चुनाव प्रचार किया है। इन्हीं में से एक नाम है महिमा चौधरी का। महिमा चुनाव में सबसे ज्यादा प्रचार करने वालीं सेलिब्रिटी भी हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं महिमा चौधरी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
mahima chaudhary - फोटो : file photo
महिमा अपनी पहली ही फिल्म परदेस से रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी थी। फिलहाल महिमा चकाचौंध की दुनिया से दूर अपनी घर-गृहस्थी संभाल रही हैं। इसके अलावा वो चुनावों में प्रचार भी करती आई हैं।
विज्ञापन

3 of 7
mahima chaudhary - फोटो : amar ujala
महिमा कभी भी किसी पार्टी विशेष के लिए नहीं बल्कि एक ही राज्य में दो अलग-अलग पार्टियों के लिए प्रचार करती नजर आईं। कानपुर में उन्होंने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार के लिए रोड शो में शामिल हुईं तो वहीं रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट की अपील की थी। यही नहीं कानपुर के सिकंदरा से उन्होंने कांग्रेस के लिए भी प्रचार किया था। 

4 of 7
mahima chaudhary - फोटो : file photo
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान महिमा जहां कहीं भी जाती हैं वहां भारी भीड़ आती है। शायद इसलिए भी हर राजनीतिक पार्टी इसका फायदा उठाना चाहती है। महिमा के करियर की बात करें तो अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने सफलता की जो सीढ़ी चढ़ी वो दोबारा वहां तक नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन

5 of 7
mahima chaudhary - फोटो : file photo
करीब 10 साल के करियर में महिमा ने दाग-द फायर, प्यार कोई खेल नहीं, लज्जा, धड़कन, ये तेरा घर ये मेरा घर जैसी कई फिल्में कीं। फिल्म में महिमा के काम की तो तारीफ की गई लेकिन धड़कन को छोड़ दें तो कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, जिसका फायदा उनके करियर को नहीं मिला।
विज्ञापन

6 of 7
Mahima Chaudhary - फोटो : file photo
साल 2006 में महिमा चौधरी ने बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली, हालांकि उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन असफल रहीं। एक ओर फिल्मों से नाता टूटा तो दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी भूचाल आ गया और आखिरकार 2013 में महिमा चौधरी का अपने पति से तलाक हो गया। इसके बाद महिमा बिल्कुल अकेली हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mahima chaudhary - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने कहा था कि 'तलाक के बाद घर चलाने की पूरी जिम्मेदारी मुझ पर आ गई। मेरी एक बेटी है। जिसके लिए मैंने फिल्मों के अलावा टीवी शोज और इवेंट्स करने लगीं। इसका नतीजा ये हुआ कि फिल्ममेकर्स ने मुझसे दूरी बना ली। मुझे पैसों की जरुरत थी इस वजह से मेरे करियर को नुकसान पहुंचा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें