फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया के सामने पहली बार बेटे के साथ आईं एकता कपूर, जन्मदिन पार्टी में पहुंचे कई सितारे

Mon, 27 Jan 2020 08:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर के बेटे रवि कपूर 27 जनवरी को एक साल के हो गए हैं। एकता ने इस मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने रवि कपूर के जन्मदिन पर रविवार को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। पार्टी अंधेरी के एक क्लब में रखी गई थी। जन्मदिन की इस पार्टी में एकता कपूर अपने बेटे को गोद में लेकर पहुंचीं। आमतौर पर एकता बेटे को मीडिया के सामने लाने से बचती हैं। इस दौरान रवि कपूर थोड़ा परेशान दिख रहे थे जब उनकी मां ने उन्हें गोद में ले लिया तो वो शांत हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता ने बेटे रवि को मीडिया से भी मिलवाया और सभी पेपराजी को हाय करने के लिए कहा। ऐसा पहली बार है जब एकता ने बेटे को मीडिया से इस तरह मिलवाया है। मां की बात मानते हुए रवि ने भी वहां मौजूद सभी को हाथ हिलाते हुए हाय कहा।
विज्ञापन

3 of 6
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रवि कपूर के जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी पहुंचे। वो अपने बेटे लक्ष्य कपूर के साथ थे। तुषार ने लक्ष्य के साथ कैमरामैन को पोज दिया। लक्ष्य को देखकर ऐसा लग रहा है वो कैमरे के सामने शर्मीले हैं।

4 of 6
एशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
रवि कपूर के जन्मदिन पार्टी में एशा देओल बेटी राध्या के साथ पहुंचीं। एशा के लुक की बात करें तो उन्होंने कैजुअल टॉप के साथ जींस पहन रखा था। वहीं राध्या फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही थीं। एशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रितेश और जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने दोनों बेटों राहिल और रियान के साथ देखे गए। रितेश और जेनेलिया के बच्चे तस्वीर में नमस्ते करते दिख रहे हैं। लुक्स की बात करें तो रितेश और जेनेलिया दोनों ही कैजुअल लुक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरवीन चावला - फोटो : सोशल मीडिया
'सेक्रेड गेम्स 2' की अभिनेत्री सुरवीन चावला ने पिछले साल बेटी को जन्म दिया। सुरवीन भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। वो अपनी बेटी ईवा के साथ पहुंची थीं। 

घर से भागकर मुंबई में गुंडागर्दी करता था ये एक्टर, ऐसे बना फिल्मों का 'लॉयन'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें