फिल्म पंगा में कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'पंगा' की । इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 2.7 करोड़ था । वहीं दूसरे दिन की कमाई 5.61 करोड़ रुपये हुई थी । अब तीसरे दिन फिल्म ने 6.6 करोड़ का कारोबार किया है । इस हिसाब से फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 14.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता और जस्सी गिल हैं।